KBP Times

अजित पवार के निधन पर ममता बनर्जी के बयान से बढ़ा सियासी घमासान, गिरिराज सिंह बोले-कुंठित मानसिकता…

Ajit Pawar Plane Crash News

Ajit Pawar Plane Crash News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के द्वारा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर दिए गए बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अजित पवार के साथ हुआ हादसा बहुत दुखद है. इससे सभी लोग दुखी हैं. NCP-SCP प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि यह एक हादसा है और इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए लेकिन जो कुंठित मानसिकता के होंगे वे(बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) ही ऐसी भाषा बोल सकते हैं.

“ममता बनर्जी ने जीवनभर साजिश रची है”
ममता बनर्जी के बयान पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) ने कहा कि कल बारामती में घटी घटना बहुत दुखद थी. भारत ने एक प्रमुख नेता को खोया है. हम सभी पवार परिवार के साथ हैं. ममता बनर्जी ने जीवनभर साजिश रची है. उन्होंने बंगाल में भी एक साजिश के तहत बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को बसाने का काम किया है. जब भी कोई विमानन दुर्घटना होती है, उसकी पूरी जांच होती है. इसमें जांच होगी और इसे किसी के साथ जोड़ना उचित नहीं है.

“मौत पर राजनीति नहीं करनी चाहिए”
शिवसेना नेता शाइना एनसी (Shaina NC) ने कहा कि ममता बनर्जी किसी की मौत पर राजनीति नहीं करनी चाहिए. इसकी तहकीकात जरूर होनी चाहिए लेकिन इस पर जो उन्होंने षड्यंत्र रचाया, यह उनकी नीची स्तर की राजनीति है. पूरा प्रदेश अजित दादा को श्रद्धांजलि दे रहा है.

यह भी पढ़ें: “सरकार की पहचान रिफॉर्म, परफॉर्म और…”बजट सत्र से पहले PM मोदी का देश को मैसेज

“ममता बनर्जी मानसिक रूप से लकवाग्रस्त”
महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने कहा कि ममता बनर्जी मानसिक रूप से लकवाग्रस्त हो गई हैं. आज राजनीति का दिन नहीं है. महाराष्ट्र की संस्कृति ऐसी नहीं है. मुझे लगता है कि महाराष्ट्र की जनता उन्हें माफ़ नहीं करेगी. वहीं उन्होंने कहा कि अजित पवार हमारे परिवार के बहुत करीब थे, जिनके हम 22 सालों से सुख-दुख में साथ हैं. यह महाराष्ट्र का बहुत बड़ा नुकसान है. यह घटना दुखद है. महाराष्ट्र और भाजपा परिवार उनके परिवार के साथ खड़ा है.

“इस पर राजनीति न की जाए”
वहीं ममता बनर्जी के द्वारा उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) के निधन पर दिए गए बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह बहुत दुखद है. वरिष्ठ नेता शरद पवार ने खुद बहुत स्पष्ट तौर पर कहा है कि एक हादसा हुआ और दुखद मौत हुई है इस पर राजनीति न की जाए. मुझे बहुत दुख है कि हम ऐसी स्थिति में पहुँच गए हैं जहां किसी की मौत पर भी इस प्रकार की गंदी और ओछी राजनीति की जा रही है. मुझे बहुत दुख है कि ममता दीदी राजनीति में इतने निचले स्तर पर उतर आई हैं, यह बहुत गलत है. उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था. महाराष्ट्र के एक बहुत ही लाडले नेता के निधन पर राजनीति करना बहुत गलत है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

2

2