KBP Times

“मैं इस्तीफ़ा नहीं दूंगी, मैं हारी नहीं…” चुनावी नतीजों में हार के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान

Mamata Banerjee

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के एक दिन बाद आज मंगलवार को निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि हम चुनाव हारे नहीं, बल्कि हमें हराया गया है, विलेन चुनाव आयोग है. चुनाव आयोग की मदद से बीजेपी ने 100 सीटें लूटीं. दुख की बात है कि CEC इस चुनाव में लोगों के संवैधानिक अधिकारों को लूटने और EVM को लूटने वाला खलनायक बन गया. क्या आप मुझे बता सकते हैं कि वोटिंग के बाद EVM में 80-90% चार्ज है? यह कैसे हो सकता है? चुनाव से दो दिन पहले उन्होंने हमारे लोगों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया. हर जगह छापेमारी करना शुरू कर दिया. सभी IPS और IAS अधिकारियों को बदल दिया. उन्होंने अपनी पार्टी से लोगों को चुना और भाजपा ने सीधे चुनाव आयोग के साथ मिलकर खेल खेला. यह भाजपा और चुनाव आयोग के बीच एक बेटिंग है.

उन्होंने कहा कि हमने पूरी मशीनरी के खिलाफ लड़ाई लड़ी. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी शामिल हैं और सीधा दखल दे रहे हैं. उन्होंने SIR में 90 लाख नाम हटा दिए. जब ​​हम कोर्ट गए तो 32 लाख नाम शामिल किए गए. उन्होंने गंदा और घटिया खेल खेला. मैंने अपनी ज़िंदगी में इस तरह का चुनाव कभी नहीं देखा.

“अब मैं एक आज़ाद पंछी हूं”
ममता बनर्जी ने बताया कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन ने उन्हें फ़ोन किया. INDIA गठबंधन के सभी साथियों ने उनसे कहा कि वे पूरी तरह से मेरे साथ हैं. मुझे लगता है कि आने वाले दिनों में हमारी एकजुटता और मज़बूत रहेगी. अखिलेश ने मुझसे अनुरोध किया कि क्या वह आज ही आ सकते हैं, लेकिन मैंने उनसे कहा कि कल आएं. तो, वह कल आएंगे. एक-एक करके सब आएंगे. मेरा लक्ष्य बहुत साफ़ है. मैं INDIA गठबंधन को मज़बूत करूंगी, बिल्कुल एक आम आदमी की तरह. अब मेरे पास कोई कुर्सी नहीं है, इसलिए मैं एक आम आदमी हूं. इसलिए, आप मुझसे यह नहीं कह सकते कि मैं अपनी कुर्सी का इस्तेमाल कर रही हो. मैं अब एक आज़ाद पंछी हूं. मैंने अपनी पूरी ज़िंदगी लोगों की सेवा में लगा दी, इन 15 सालों में मैंने पेंशन का एक पैसा भी नहीं निकाला. मैं तनख्वाह का एक पैसा भी नहीं ले रही हूं. लेकिन अब मैं एक आज़ाद पंछी हूं .इसलिए मैं कुछ काम करूंगी और अपना गुज़ारा खुद करूंगी.

“हमारी लड़ाई भाजपा के साथ थी”
निवर्तमान मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल में यह(वोट चोरी) और ज्यादा हुई क्योंकि हमने बहुत कड़ी लड़ाई लड़ी. हमारी लड़ाई सीधे तौर पर भाजपा के साथ नहीं थी, हमारी लड़ाई भाजपा के साथ थी. अगर चुनाव आयोग बिक जाए, न्यायपालिका से न्याय न मिले, इतने लोगों को SIR के नाम पर निकाल दिया जाए, अधिकारी एक तरफा काम करें. आप मुझे बताएं कि EVM मशीन में मतदान के बाद भी चार्ज 90-95 कैसे रहा जो 40 से नीचे होता है? उन्होंने मतदान केंद्र में मुझे जाने नहीं दिया, उन्होंने केंद्रीय बलों और चुनाव अधिकारियों के माध्यम से हमारे कार्यकर्ताओं को टॉर्चर किया. धक्का मारते मारते मुझे बाहर निकाला गया, हमारे एजेंट को मारा गया.

यह भी पढ़ें: भगवंत मान के राष्ट्रपति से मिलने पर सियासत, कांग्रेस-BJP ने घेरा, कहा- नौटंकी करने की आदत नहीं गई…

“15 दिन पहले संदेश किया था ‘काउंटिंग में खेला होगा”
ममता बनर्जी ने कहा कि पहले चरण की मतगणना के बाद बीजेपी ने 195-200 सीटें मिलने का दावा किया. फाइनल रिजल्ट का इंतज़ार नहीं किया. मीडिया के साथ उस प्रचार के बाद भाजपा पोलिंग स्टेशन के अंदर गई और उन्होंने काउंटिंग एजेंट्स को पीटना शुरू कर दिया. सभी काउंटिंग एजेंट्स हटा लिए गए हैं तो मैं लगभग 30,000 से आगे चल रही थी और लगभग 5 राउंड बाकी थे. हमें 32,000 से ज़्यादा वोट मिलने चाहिए थे. फिर BJP कैंडिडेट 200 CRPF जवानों और 200 बाहरी गुंडों के साथ अंदर गया, फिर उन्होंने हमारे लोगों को पीटा. महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया और उन्होंने सारे फॉर्म छीन लिए. जब ​​मुझे पता चला तो मैं वहां गई. उन्होंने मेरी कार रोक दी लेकिन मैंने दूसरा रास्ता लिया. जब मैं अंदर गई तो CRPF ने मुझसे कहा कि मुझे जाने की इजाज़त नहीं है. मैंने कहा कि मैं एक उम्मीदवार हूं. फिर मैंने RO से शिकायत की कि सामान्य हालात होने तक मतगणना तुरंत रोक दी जाए. मैंने DEO को देखा. मुझे पता है कि वह 15 दिन पहले किसी को संदेश किया था कि ‘काउंटिंग में खेला होगा. मैं कुछ मिनट के लिए अंदर गई. उन्होंने मेरे साथ मारपीट की. उस समय CCTV बंद था.

उन्होंने कहा कि मैं इस्तीफ़ा नहीं दूंगी, मैं हारी नहीं, मैं राजभवन नहीं जाऊंगी. मैं यह कहना चाहती हूं कि हम चुनाव नहीं हारे. यह हमें हराने की उनकी कोशिश है. आधिकारिक तौर पर चुनाव आयोग के ज़रिए हमें हराया गया है, लेकिन नैतिक रूप से हम चुनाव जीत गए हैं.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2