KBP Times

लश्कर से पाक सरकार के गहरे रिश्ते, सैफुल्लाह कसूरी ने खोली पोल कहा- पाकिस्तानी सेना मुझे देती है न्योता…

लश्कर ए तैयबा का पाकिस्तान की सरकार के साथ गहरे संबंध

Islamabad: आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा संगठन का पाकिस्तान की सरकार के साथ कितने गहरे संबंध हैं यह आंतकी सैफुल्लाह कसूरी के एक बयान से उजागर हुआ है। लश्कर के डिप्टी चीफ और पहलगाम आतंकी हमले के कथित मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी ने खुले मंच से पाकिस्तान सेना के साथ अपने करीबी रिश्तों को स्वीकार किया है. सामने आए वीडियो में कसूरी ने दावा किया कि उसे पाकिस्तान सेना नियमित रूप से अपने कार्यक्रमों में बुलाती है और यहां तक कि सैनिकों की अंतिम संस्कार की नमाज पढ़ाने के लिए भी आमंत्रित करती है.

यह बयान लश्कर के डिप्टी चीफ कसूरी ने पाकिस्तान के एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए दिया. वीडियो में वह यह कहते हुए नजर आता है कि पाकिस्तान सेना उसे औपचारिक निमंत्रण भेजती है. उसके इस बयान ने पाकिस्तान सरकार के उन दावों की पोल खोल दी है, जिनमें वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की बात करती रही है.

भारत को दी धमकी, ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी

लश्कर के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी ने भारत को लेकर भी भड़काऊ बयान दिए. उसने दावा किया कि भारत उससे डरा हुआ है. इससे पहले भी वह भारत के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित बयान दे चुका है. कसूरी ने स्वीकार किया कि इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को नुकसान पहुंचा, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि भारत ने गलती की है. उसने दोहराया कि लश्कर-ए-तैयबा कश्मीर को लेकर अपने एजेंडे से पीछे नहीं हटेगा.

यह भी पढ़ें : “..यह हिंदू राष्ट्र नहीं…” सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज का बड़ा बयान, कहा- राष्ट्र रहेगा, तो सब कुछ रहेगा

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर घमंड

लश्कर के डिप्टी चीफ कसूरी ने एक अन्य रैली में खुद को पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड बताए जाने पर गर्व जताया था. उसने कहा था कि इस आरोप के बाद उसका नाम दुनिया भर में मशहूर हो गया है. गौरतलब है कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दाेष नागरिकों की मौत हुई थी.

यह भी देखें : जयपुर में IPL पर संकट क्यों? | विवाद, चुनाव और RCA एडहॉक कमेटी पर सीधे सवाल

ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि

पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था, जिसके तहत पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया. इसके बाद दोनों देशों के बीच चार दिनों तक ड्रोन और मिसाइल हमले हुए. आखिरकार 10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रोकने को लेकर सहमति बनी.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी, प्रदर्शन और धरने से कुछ नहीं होगा

India win match against newzealand

भारत ने बनाया सबसे बड़ा टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

Photo Exhibitions

रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से फोटो हटाने पर विवाद, राजस्थान में कांग्रेस नेताओं ने की आलोचना

Share Market down

भारतीय शेयर बाजार का बुरा दिन, निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक स्वाहा

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

2

2