KBP Times

“..यह हिंदू राष्ट्र नहीं…” सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज का बड़ा बयान, कहा- राष्ट्र रहेगा, तो सब कुछ रहेगा

Sadguru Riteshwar Ji Maharaj

Sadguru Riteshwar Ji Maharaj: लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों और महर्षियों ने घोषित किया हुआ है कि ये हिंदू राष्ट्र है. भारत की 140 करोड़ की जनसंख्या सनातनी है. सनातन संस्कार से पल्लवित, पुष्पित और सुशोभित हैं. सबके पूर्वज एक ही हैं, इसलिए, मुझे नहीं लगता कि यह हिंदू राष्ट्र नहीं है और इसे अलग से बनाना पड़ेगा.

राष्ट्र रहेगा, तो सब कुछ रहेगा

वहीं उन्होंने कहा कि भारत में श्री राम कथा, श्री कृष्ण कथा, हनुमान कथा, शिव महापुराण कथा और देवी भागवत कथा ये बहुत समय से चली आ रही हैं. ये हमें हमारी संस्कृति और हमारे धर्म से परिचित कराती हैं. लेकिन इस बार एक चिंतन किया गया कि राष्ट्र रहेगा, तो सब कुछ रहेगा. राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए क्यों न राष्ट्र कथा किया जाए? यह प्रेरणा उनके मन में आई.

यह भी पढ़ें: अयोध्या के राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने कश्मीरी शख्स को पकड़ा

अयोध्या भारत का सांस्कृतिक केंद्र

इससे पहले गोंडा में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान ऋतेश्वर जी महाराज ने नंदिनी नगर में फिर से राष्ट्रकथा आयोजित किए जाने पर कहा कि नंदिनी निकेतन तो भारत का, आप समझिए कि अयोध्या भारत का सांस्कृतिक केंद्र हैं और यह धीरे-धीरे आने वाले 4-5 वर्षों में आपको दिखाई पड़ेगा कि यह नंदिनी नगर, यह गोनार्द की भूमि भारत को लीड करती हुई नजर आएगी.

बृजभूषण सिंह पर लगे आरोपों पर भी सद्गुरु

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों पर भी ऋतेश्वर जी महाराज ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि आपके क्षेत्र के हैं. आप उनको देखते हैं और मैं तो उनको पुत्र मानता हूं, मेरे पुत्र हैं. उनका निश्छल मन और निश्छल हृदय जैसा है और कल भी आपने देखा होगा कि सारे जगह के जो बच्चे-बच्चियां आ रहे थे और सभी जनजातियों को स्टेज पर लाकर कि अब इनका होगा,अब इनका होगा. आप नेत्रों से पहचानो ना, कि कौन कैसा है?

जयपुर में डंपर के बाद ऑडी बनी ‘यमराज’, 16 लोगों को रौंदती चली गई कार

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

Double murder in lucknow

लखनऊ में सनसनी, डबल मर्डर के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

Sajjan Kumar congress leader dead

दिल्ली में सिख विरोधी दंगों के मुजरिम कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

Dog Violent

उत्तराखंड में कुत्ते हुए हिंसक, 11 लोगों को काटा, डर कर स्कूलों में अवकाश

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

2

2