KBP Times

JNU में आधी रात उमर खालिद और शरजील इमाम के पक्ष में जमकर नारेबाजी, केन्द्र सरकार के विरोध में किया प्रदर्शन

JNU में आधी रात उमर खालिद और शरजील इमाम के पक्ष में की जमकर नारेबाजी

JNU Delhi: Jawahar lal Nehru University campus में छात्रों ने आधी रात उमर खालिद और शरजील इमाम के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और केन्द्र में मोदी सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। ये छात्र वामपंथी संगठनों से जुडे बताए गए हैं। छात्रों के प्रदर्शन से JNU एक बार फिर छात्र आंदोलनों को लेकर चर्चा में आ गया है। पांच जनवरी की रात JNU परिसर में जेएनयू छात्र संघ और वामपंथी छात्र संगठनों ने प्रशासन और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, साबरमती हॉस्टल के बाहर देर रात तक नारेबाजी और हंगामे का माहौल बना रहा। इस प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

न्याय दो और रिहाई दो के गूजे नारे

JNU परिसर में छात्र प्रदर्शन के दौरान ‘न्याय दो’ और ‘रिहाई दो’ जैसे नारे गूंजते रहे। यह नारे सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले और केंद्र सरकार के खिलाफ लगाए गए। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगा मामले में पूर्व जेएनयू छात्र उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इस फैसले से नाराज छात्रों ने दोनों की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन तेज कर दिया। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने ’मोदी और अमित शाह की कब्र खुदेगी जेएनयू की धरती पर’ जैसे नारे भी लगे।

प्रदर्शन को पांच जनवरी 2020 की हिंसा से भी जोड़ा गया। छह साल पहले इसी दिन JNU परिसर में नकाबपोश हमलावरों द्वारा छात्रों और शिक्षकों पर किए गए हमले की बरसी मनाई गई। जेएनयू शिक्षक संघ और छात्र संघ ने इसे ‘क्रूर हमले’ की बरसी बताते हुए साबरमती हॉस्टल के पास ‘गुरिल्ला ढाबा’ लगाकर विरोध दर्ज कराया। छात्रों का सवाल था कि छह साल बाद भी हमलावरों की पहचान क्यों नहीं हो पाई।

यह भी पढ़ें : “अब जेल ही मेरी जिंदगी है…” ज़मानत नहीं मिलने पर मायूस उमर खालिद का बयान

JNU परिसर में तनाव की आशंका

इस बीच, JNU परिसर में प्रस्तावित फेशियल रिकग्निशन सिस्टम को लेकर भी नाराजगी देखने को मिली। छात्र नेताओं का आरोप है कि इससे कैंपस में निगरानी और ‘जासूसी’ का माहौल बनाया जा रहा है।
वहीं, दिल्ली पुलिस के साउथ वेस्ट जिले के डीसीपी ने स्थिति को सामान्य बताते हुए कहा कि अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, साबरमती हॉस्टल से सामने आए वीडियो और तस्वीरें कैंपस में बढ़ते तनाव की ओर इशारा कर रही हैं।

यह भी देखेंः  “40 लाख दो नहीं तो रेप केस…” खूबसूरत हसीना के जाल में फंसे वकील साहब 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2