KBP Times

राम मंदिर ट्रस्ट के नवनिर्वाचित CEO जितेन्द्र मिश्रा पहुंचे अयोध्या, बोले-राष्ट्र के बाद राम की सेवा का अवसर

Retired Air Marshal jitendra Mishra

Air Marshal Jitendra Mishra : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनिर्वाचित मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने कहा है कि एक बार राष्ट्र की सेवा करने के बाद अब उन्हें प्रभु श्रीराम, रामभक्तों और राम मंदिर ट्रस्ट की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ बनने के बाद जितेंद्र मिश्रा गुरुवार को पहली बार अयोध्या पहुंचे। अयोध्या एयरपोर्ट पर ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत किया गया, जिसके बाद वह सीधे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र भवन पहुंचे. वहां ट्रस्ट के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

मिश्रा ने किया आभार व्यक्त

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनिर्वाचित मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने चयन समिति और ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए इसे प्रभु श्रीराम की कृपा और अपने जीवन की बड़ी अनुभूति बताया. उन्होंने पदाधिकारियों से मुलाकात कर आगामी प्रशासनिक व विकास कार्यों की जानकारी ली। इससे पहले अयोध्या एयरपोर्ट और तीर्थ क्षेत्र भवन पहुंचने पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित सीईओ का जोरदार स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद यह उनकी अयोध्या में पहली महत्वपूर्ण गतिविधियों में से एक रही

राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा

जितेंद्र मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए इसे अपने लिए बेहद भावुक और गौरवपूर्ण क्षण बताया. उन्होंने कहा कि एक बार राष्ट्र की सेवा करने के बाद अब उन्हें प्रभु श्रीराम, रामभक्तों और राम मंदिर ट्रस्ट की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंदिर के नवनिर्वाचित जितेंद्र मिश्रा शामिल हुए. इस बैठक में ट्रस्ट के महासचिव गोविंद देव गिरि महाराज, ट्रस्टी जगदीश आफले और कोषाध्यक्ष महेश भागचंदका भी मौजूद रहे। पद संभालने के बाद ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ प्रशासनिक और आगामी कार्यों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें –एयर इंडिया विमान के कार्गो में भरा धुआं, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

यह भी देखें – निकाय चुनाव से पहले BJP का बड़ा शक्ति प्रदर्शन! वार्ड 13 में दिया कुमारी ने संभाली प्रचार की कमान

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2