KBP Times

इजराइल की ईरान पर 50 फाइटर जेट से एयरस्ट्राइक, पाक पीएम की ईरानी राष्ट्रपति से बात

Iran-Israel war

Iran-Israel War: हर दिन तेज होती जा रही है। दोनों ओर से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। इस जंग के एक अहम बात यह रही कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर बात की है जिसमें बताया जा रहा है कि शांति स्थापित को लेकर चर्चा की गई है। इस बीच शनिवार को जंग के 28वें दिन ईरान समर्थित हूती विद्रोही भी इसमें शामिल हो गए हैं। वहीं इजराइल ने ईरान के अंदर 50 फाइटर जेट्स से हमला किया। इजराइली सेना के मुताबिक शुक्रवार रात ईरान के तीन इलाकों में हथियार बनाने वाली फैक्ट्रियों और परमाणु कार्यक्रम से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया।

इजराइल का हमला

इजराइली सेना ने बताया कि ये हमले खुफिया जानकारी के आधार पर किए गए और कई घंटों तक चले। हमलों में अराक और यज्द जैसे अहम इलाके शामिल थे। जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया, उनमें हथियार बनाने वाली सैन्य इंडस्ट्री और बैलिस्टिक के साथ एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल के पुर्जे बनाने वाली फैक्ट्री शामिल थी। इसके अलावा अराक में मौजूद हेवी वॉटर प्लांट पर भी हमला किया गया, जिसे इजराइल ने परमाणु हथियारों के लिए प्लूटोनियम तैयार करने में अहम बताया है। वहीं यज्द में उस प्लांट को भी निशाना बनाया गया, जहां यूरेनियम संवर्धन (एनरिचमेंट) के लिए जरूरी विस्फोटक सामग्री तैयार की जाती है।

ईरान ने दागी मिसाइलें

ईरान ने सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर शुक्रवार रात को 6 बैलिस्टिक मिसाइलें और 29 ड्रोन दागीं। इस हमले में कम से कम 15 सैनिक घायल हुए, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पाक पीएम की ईरानी राष्ट्रपति से बात

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजश्कियान से फोन पर 1 घंटे बात की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बातचीत में दोनों नेताओं ने शांति बहाल करने के उपायों पर चर्चा की। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब इस्लामाबाद में जल्द तुर्किये, मिस्र, सऊदी अरब और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की बैठक होने वाली है। इस दौरान रीजन में बढ़ते तनाव को कम करने और कूटनीतिक समाधान तलाशने पर जोर दिया जाएगा।

पाक ने की इजराइल हमलों की निंदा

शहबाज शरीफ ने बातचीत के दौरान इजराइल की तरफ से ईरान पर किए गए हमलों की कड़ी निंदा की और तेहरान के साथ एकजुटता दोहराई। उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान सरकार शांति स्थापित करने के लिए लगातार कूटनीतिक प्रयास कर रही है। वहीं, मसूद पजश्कियान ने बातचीत के दौरान कहा कि मौजूदा हालात में बातचीत और मध्यस्थता को आगे बढ़ाने के लिए आपसी विश्वास बनाना बेहद जरूरी है।

यूक्रेनी एयर डिफेंस सिस्टम के पास हमला 

ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (प्त्ळब्) ने दावा किया है कि उसने दुबई में एक ठिकाने पर हमला किया, जहां यूक्रेन का एयर डिफेंस सिस्टम मौजूद था। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, इस ठिकाने का इस्तेमाल अमेरिकी सेना की मदद के लिए किया जा रहा था। ईरान की इमरजेंसी कमांड की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि हमले के समय वहां 21 यूक्रेनी नागरिक मौजूद थे और इस ऑपरेशन में पूरे कैंपस को तबाह कर दिया गया। ईरान की न्यूद एजेंसी फार्स के हवाले से यह भी कहा गया कि इन लोगों के मारे जाने की आशंका है।

यह भी पढ़ें : जंग में ईरान के समर्थन में उतरे हूती विद्रोही और हिजबुल्लाह, इजराइल पर हमले

हालांकि, इस दावे की अब तक पुष्टि नहीं हुई है। यह दावा ऐसे समय में सामने आया है जब यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की खाड़ी देशों के दौरे पर हैं। इस दौरे के दौरान उन्होंने सऊदी अरब के साथ एक सुरक्षा समझौता किया है और यूईए के साथ भी रक्षा सहयोग बढ़ाने की घोषणा की है।

यह भी देखें : ईरान-इजराइल तनाव का असर! क्या ठप हो जाएंगे जयपुर के उद्योग? | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2