KBP Times

यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, प्राइवेट AC बस में लगी आग, 9 यात्री जिंदा जले

Bus in Fire

Bus in Fire : यूपी के नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर प्राइवेट स्लीपर एसी बस में आग लग गई। हादसे में 9 यात्री जिंदा जल गए। इनमें 8 पुरुष और एक महिला है। बस में 35 यात्री सवार थे। कई यात्रियों ने खिड़की तोड़कर कूदकर जान बचाई, जबकि फायर ब्रिगेड ने 20 यात्रियों को रेस्क्यू किया। शव पूरी तरह जल गए हैं, इसलिए पहचान करना मुश्किल है। हादसा बुधवार रात साढ़े 11 बजे जेवर एयरपोर्ट से 500 मीटर दूर हुआ। बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से साढ़े 9 बजे महोबा के लिए निकली थी। SI प्रदीप कुमार ने बताया- शुरुआती जांच में एसी में स्पार्क या ब्लास्ट से इंजन में आग लगी।

बस में फंसे रह गए यात्री

हादसे की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 45 मिनट में आग बुझाई। इसके बाद पीछे का हिस्सा काटकर फायरकर्मी बस के अंदर पहुंचे और एक-एक शव बाहर निकाला। रेस्क्यू करीब 2 घंटे चला। बस पूरी तरह जल चुकी है। हादसे के चलते दिल्ली-आगरा लेन 2 घंटे बंद रही। राज कल्पना ट्रैवल्स की बस मध्य प्रदेश की है। पुलिस ने ड्राइवर पवन और कंडक्टर योगेश को हिरासत में लिया है। हमीरपुर के एक यात्री ने आरोप लगाया कि आग लगने के बाद ड्राइवर बस नहीं रोक रहा था। यात्रियों ने शीशे तोड़ने शुरू किए, तब उसने बस रोकी।
बस यात्री रिंकी राजपूत के अनुसार हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे। मेरी नींद खुली तो बस में अफरा-तफरी मची थी। लोग चिल्ला रहे थे। बस के अंदर धुआं भरा था। हमने कूदकर जान बचाई। कई लोग बस में ही रह गए।

बस के 19 चालान, डेढ़ लाख से अधिक का जुर्माना

जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि बस के 19 चालान हो चुके हैं। कुल 1 लाख 75 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बस में यात्रियों को बैठाने के साथ-साथ माल ले जाने के मामले में सबसे अधिक चालान किए गए हैं। इसके अलावा बिना लाइसेंस और परमिट का भी चालान हुआ है। बस का पहला चालान वर्ष 2024 में हुआ था। अब तक जुर्माने की राशि जमा नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें –महमूद मदनी का बड़ा बयान- न्याय नहीं मिला तो UN का दरवाजा खटखटाएंगे, प्रशासन और न्यायिक व्यवस्था पर सवाल

यह भी देखें- माचड़ा जमीन कांड: रिकॉर्ड कुछ और, पटवारी रिपोर्ट कुछ और! अब खुलेगा जमीन के खेल का सच

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2