KBP Times

उज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने के खिलाफ हाईकोर्ट ने की याचिका रद्द, भोपाल में भी पुलिस अलर्ट

Rumour in ujjain

Rumor : उज्जैन में शाही मस्जिद मामले में दायर याचिका मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द कर दी है। सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने जिला प्रशासन और शाही मस्जिद कमेटी के बीच हुए समझौते के आधार पर मामले को डिस्पोज ऑफ कर दिया। याचिकाकर्ता शाही मस्जिद कमेटी के एडवोकेट कुलदीप पाठक ने कहा- कमेटी और प्रशासन के बीच समझौते के तहत सड़क के लिए 3 फीट जगह के साथ कुछ दुकानें हटाने पर सहमति बनी है। बड़ी मीनार को दूसरी ओर शिफ्ट किया जाएगा। दुकानों के लिए दूसरी जगह दी जाएगी। इससे पहले मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने को लेकर सोमवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। पुलिस पर पथराव किया गया। जवाब में लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़ी गई। भीड़ को हटाने के दौरान महिला थाना प्रभारी घायल हो गईं। विवाद के बाद फोर्स तैनात कर दी गई, लेकिन दोपहर होते-होते फिर पथराव होने लगा। पुलिस ने दोबारा लाठीचार्ज कर आंसू गैस छोड़ी। हंगामे के बीच कार्रवाई जारी रही। हालांकि, नमाज के समय इसे रोक दिया गया। इसके बाद मामला शांत हो गया।

भोपाल में भी पुलिस अलर्ट, सोशल मीडिया पर निगरानी

उज्जैन में पथराव-हंगामे के चलते भोपाल में भी पुलिस अलर्ट मोड पर है। शहर के संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनात की गई है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा- सभी थानों को अलर्ट रखा गया है। पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी निगरानी है। आपत्तिजनक या भ्रामक पोस्ट करने वालों पर नजर रखी जा रही है।

काजी खलीकुर्रहमान ने की शांति बनाए रखने की अपील

काजी खलीकुर्रहमान ने लोगों से शाही मस्जिद मुद्दे पर तनाव पैदा न करने की बात कही है।

सड़क से पत्थर हटा रहे नगर निगम के कर्मचारी

उज्जैन में कमरी रोड इलाके में सड़क पर पड़े छोटे-बड़े पत्थरों को नगर निगम कर्मचारी हटा रहे हैं। जिस जगह पर सुबह पथराव हुआ था, वहां सीवरेज पाइपलाइन डालने का काम भी चल रहा था। यहां सड़क का कुछ हिस्सा भी खुदा था।

मस्जिद तोड़ने की अफवाह

उज्जैन में शाही मस्जिद का कुछ हिस्सा तोडने के लिए प्रशासन का अमला जैसे ही सोमवार सुबह पहुंचा तो क्षेत्र में मस्जिद तोड़ने की अफवाह तेजी से फैल गई और बडी संख्या में शहर के टंकी चौराहे पर 100 से ज्यादा लोग जमा हो गए। कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। लोग मस्जिद के पास जमा होने लगे, तो उन्हें खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस बीच महिलाओं ने चक्काजाम कर दिया। महिलाओं को हटाने के दौरान क्राइम ब्रांच की थाना प्रभारी पुष्पा पांचाल घायल हो गईं।

900 मीटर सड़क 15 मीटर चौड़ी की जा रही

जानकारी के अनुसार उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिए कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक की 900 मीटर सड़क 15 मीटर चौड़ी की जा रही है। हाईकोर्ट की इंदौर बेंच सोमवार को ही इस पर सुनवाई करने वाली है। पथराव के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। समझाइश के बाद दोबारा पथराव होने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई की। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आईजी राकेश गुप्ता, कमिश्नर आशीष सिंह, डीआईजी नवनीत भासेन, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा भी मौके पर हैं। क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

दुबारा पथराव हुआ

उज्जैन में दोबारा पथराव शुरू हो गया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है और पुलिस भीड़ को तितर-बितर करने में जुटी है।

मुस्लिम महिलाओं ने किया चक्काजाम

शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने के विरोध में मुस्लिम महिलाओं ने नाका नंबर 5 पर सड़क जाम कर दी। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर बैठ गईं, जिससे ट्रैफिक बाधित हुआ। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। महिलाओं को हटाकर स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है।

मस्जिद 100 साल से ज्यादा पुरानी

उज्जैन की शाही मस्जिद 100 साल से ज्यादा पुरानी है। मस्जिद प्रबंधन के मुताबिक, 17 मार्च 1925 के सिंधिया राजघराने के समय के दस्तावेज में जमीन अधिग्रहण के बाद मस्जिद के बचे हिस्से को जस का तस रखने का उल्लेख है। इसके बाद 1975 में सड़क और यातायात के लिए मस्जिद प्रबंधन ने अपनी कुछ जमीन देने का दावा किया है। 13 सितंबर 1985 के मध्यप्रदेश शासन के राजपत्र में भी मस्जिद और उसकी नपाई का जिक्र होने की बात सामने आई है।

मस्जिद के पास की गलियों में लोगों की एंट्री बंद

पुलिस ने मस्जिद के पास भीड़ जमा होने से रोकने के लिए आस-पास की गलियों में बाहरी लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है। केवल पुलिस फोर्स ही वहां मौजूद है।

आस-पास के थानों से पुलिस बल भेजा गया

उज्जैन की शाही मस्जिद के पास आस-पास के इलाकों से पुलिस फोर्स भेज दिया गया है। कई थानों से फोर्स की तैनाती शाही मस्जिद के पास ही कर दी गई है।

शाही मस्जिद के पास पथराव कर रहे युवक

शाही मस्जिद के पास पुलिस पर पथराव के वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में युवक पथराव करते नजर आ रहे हैं। पुलिस लगातार आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। मौके पर तनाव बना हुआ है।

यह भी पढ़ें –राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- ज्ञानेश कुमार पर चुनाव में मैच फिक्सिंग की जिम्मेदारी सौंपी

यह भी देखें – जयपुर अग्रवाल शिक्षा समिति चुनाव 2026 | 31 पदों पर मतदान पूरा, देर शाम आएंगे नतीजे | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2