KBP Times

31 मार्च की डेडलाइन के साथ क्या खत्म हो गया है नक्सलवाद? आवैसी समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने खड़े किए सवाल

Naxal Surrender

Naxal Surrender: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि भारत नक्सल मुक्त हो गया है. हमने 31 मार्च तक देश को नक्सल मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा था. मैं पूरी व्यवस्था होने के बाद देश को भी सूचित करूंगा. वहीं आज मंगलवार को संसद सत्र के दौरान AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने नक्सलवाद की वर्तमान स्थिति पर अपनी राय रखी. उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या वास्तव में इसे समाप्त कर दिया गया है. माओवादी अपनी विचारधारा को त्याग नहीं रहे हैं भले ही वे हथियार डाल रहे हों, इसे केवल एक सामरिक वापसी बताया. उन्होंने 1977 में सीपीआई(ML) द्वारा अपने सशस्त्र संघर्ष को निलंबित करने के उदाहरण का हवाला दिया, साथ ही सुझाव देते हुए कहा कि अतीत में भी ऐसी ही रणनीतियां देखी गई है. उन्होंने कहा कि केवल सैन्य जीत ही नक्सलवाद का स्थायी समाधान नहीं है. जब तक शासन में सुधार नहीं होता, आदिवासियों को उनके अधिकार नहीं मिलते तो इस तरह के आंदोलन फिर से उभर सकते हैं.

“भाजपा ने पूरी तरह नक्सलवाद को आगे बढ़ाया”
वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब भाजपा की सरकार थी और रमन सिंह मुख्यमंत्री थे तो उन्हीं के कार्यकाल में हमारे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को नक्सलियों ने मार दिया था. छत्तीसगढ़ में पूरी कांग्रेस पार्टी ही समाप्त हो गई थी. भाजपा ने पूरी तरह नक्सलवाद को आगे बढ़ाया है, उन्हें पाला-पोसा है और अब जब उन्हें लग रहा है कि हम उसे दूसरा रूप दे सकते हैं तो इन्हें अब उनके सफाया का काम किया है.

यह भी पढ़ें: अफरा-तफरी,बेकाबू भीड़, घुटा दम और बेहोश होकर गिरने महिलाएं, नालंदा SP ने बताई भगदड़ की असली वजह

“13 राज्य पूरी तरह नक्सलवाद से प्रभावित थे”
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरुण ने कहा कि एक समय में 13 राज्य पूरी तरह नक्सलवाद से प्रभावित थे. लगभग 10-11 सालों में जिस तरह काम किया गया है, एक-एक गांवों को अपराधियों, आतंकियों से मुक्त किया गया है, सुरक्षित किया गया है, विकास कार्य किया गया है. स्कूल, अस्पताल, सड़कों को ठीक किया गया है. पिछली सरकार ने जो विकास को बाधित किया था उसका परिणाम नक्सलवाद था. मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि हम नक्सलवाद से मुक्त हुए हैं और इन राज्यों का विकास अब और तेजी से होगा.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2