CJP Protest : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े के लिए हो रहा प्रदर्शन भी सफल हो रहा है। पार्क में भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं। स्टेज पर मौजूद सभी लोग गांधी की फ़ोटो वाली टी-शर्ट पहनकर पहुंचे। प्रदर्शन में सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा- जब भारत के प्रधानमंत्री अमेरिका जाते हैं, तब भी वहां कहा जाता है कि ये गांधी के देश से आए हैं। गांधी देश की आत्मा हैं, अंबेडकर रीढ़ की हड्डी और नेहरू दिमाग हैं।
दिल्ली पुलिस भूल गई कि वो जनता की पुलिस
प्रदर्शन के दौरान CJP ने कहा कि मुंबई पुलिस ने हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण होने दिया। लेकिन दिल्ली पुलिस भूल गई है कि वो जनता की पुलिस है, भाजपा की पुलिस नहीं। तो उन्हें हम कहना चाहेंगे कि मुंबई तो सिर्फ ट्रेलर है, जो करना है कर लो, फाइनल तो हम जंतर-मंतर पर ही खेलेंगे।
प्रदर्शनकारियों का शिवसेना भवन से शिवाजी पार्क तक मार्च
सीजेपी विरोध प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने शिवसेना भवन से शिवाजी पार्क तक मार्च किया। इस दौरान लोगों के हाथों में मुख्य चुनाव आयोग और एसआईआर के विरोध में नारे, स्लोगन लिखे बैनर-पोस्टर थे।
संगीतकार विशाल भारद्वाज ने दिया समर्थन
सीजेपी विरोध प्रदर्शन में, अभिनेता विशाल भारद्वाज ने कहा, मुझे नहीं पता कि किसी के साथ कुछ हुआ है या नहीं। मैं यहां केवल अपना समर्थन देने आया हूं। क्या बॉलीवुड को भी इस मुद्दे का समर्थन करना चाहिए, यह एक व्यक्तिगत मामला है। मैं बॉलीवुड का हिस्सा हूं।
विशाल ददलानी ने प्रदर्शन के दौरान गाना गाया
मुंबई के शिवाजी पार्क में आए गायक विशाल ददलानी ने प्रदर्शन के दौरान गाना गाया। इस दौरान उन्होंने भीड़ में मौजूद लोगों से भी साथ गाने को कहा।
13 करोड़ लोगों का नाम वोटर लिस्ट से कटा
CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा- पीएम की दुकान जो पिछले इतने सालों से चल रही है, वह दुकान चलाने वाला मास्टरमाइंड है ज्ञानेश कुमार। पिछले कुछ दिनों में इन्होंने 13 करोड़ लोगों को वोटर लिस्ट से हटा दिया है। जब हम कुछ नहीं थे तब इस देश में हर आदमी को वोटिंग का अधिकार मिला था। अमेरिका जैसे देश को भी 200 साल लगे थे हर नागरिक को वोटिंग का अधिकार देने में।
यह भी पढ़ें –मुंबई में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP का प्रदर्शन, शिवाजी पार्क में पहुंचे लोग
यह भी देखें –“बेटियों पर पाबंदी क्यों?” जयपुर में छात्राओं ने कह दी बड़ी बात।।



