KBP Times

सोनम वांगचुक को प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की अर्जी खारिज, हाईकोर्ट ने सरकार-पुलिस से 3 दिन में मांगा जवाब

Sonam Wangchuk News

Sonam Wangchuk News: सोनम वांगचुक को प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की मांग लेकर उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो की ओर से दायर याचिका पर आज रविवार को सुनवाई हुई. कोर्ट ने वांगचुक को फिलहाल राहत देने से इनकार करते हुए उनका इलाज सफदरजंग अस्पताल में जारी रखने का आदेश दिया है, साथ ही कहा कि उनकी निगरानी एम्स के डॉक्टर करेंगे. कोर्ट ने कहा कि वांगचुक को स्वास्थ्य बिगड़ने और डिवीजन बेंच के आदेश कारण ही सरकार अस्पताल ले जाया गया है. इस कार्रवाई को सरकार की मनमानी नहीं कहा जा सकता. वांगचुक को वहीं दवाईयां दी जा रही हैं जिसमें उनकी रजामंदी है. साथ ही कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार के साथ पुलिस को 3 दिन में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है. मामले की अगली सुनवाई अब 24 जुलाई को होगी. बता दें कि दिल्ली पुलिस शनिवार सुबह वांगचुक को जंतर-मंतर से उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई थी. अस्पताल में भी वांगचुक की भूख हड़ताल जारी है.

” वांगचुक किसी हिरासत में नहीं है”
हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि शरीर की मेडिकल स्थिति हर समय एक जैसी नहीं रहती. ऐसे मामलों में कोर्ट को पूरे घटनाक्रम और बड़े हित को ध्यान में रखना होता है. कोर्ट ने माना कि वांगचुक की तबीयत खराब होने पर सरकार ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था, जो मेडिकल जरूरत के हिसाब से सही फैसला था. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वांगचुक किसी हिरासत में नहीं है बल्कि उनके परिवार के लोगों को अस्पताल में मिलने की पूरी अनुमति है.

“अस्पताल में इलाज कराने का पूरा अधिकार है”
वहीं सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की अनुमति दी जाए. मरीज को अपनी पसंद के अस्पताल में इलाज कराने का पूरा अधिकार है. वांगचुक को अपने डॉक्टरों और वकीलों तक पूरी पहुंच नहीं मिल रही. वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार की ओर से एएसजी चेतन शर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट से पहले के आदेश के मुताबिक ही सभी मेडिकल फैसले लिए जा रहे हैं. जब सोनम का पोटैशियम स्तर 2.9 से नीचे चला गया और हालत गंभीर होने लगी, तभी अतिरिक्त इलाज के लिए उन्हें अस्पताल भेजा गया. यह फैसला पूरी तरह मेडिकल सलाह के आधार पर लिया गया. सरकार ने यह भी कहा कि वांगचुक की पत्नी, उनके भाई और साले को अस्पताल में चौबीसों घंटे मिलने की अनुमति दी गई है. तीनों को ठहरने के लिए अलग कमरा भी उपलब्ध कराया गया है.

“उन्हें मिलने भी नहीं दिया जा रहा है”
वहीं सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जो उनके डॉक्टर हैं, उन्हें मिलने भी नहीं दिया जा रहा है. जो हम अपने डॉक्टरों के साथ उनका मशवरा करवाना चाहते हैं, वो कहते हैं कि हम सरकारी अस्पताल हैं, हम प्राइवेट डॉक्टरों से नहीं मिलना चाहते हैं. तो हम अपने डॉक्टरों को, जहां हमें आरामदायक है, हम वहां जाना चाहते हैं. क्योंकि कल रात को उनका ब्लड प्रेशर, अगर आप रिपोर्ट देखेंगे, जो हमेशा 110/ 70 रहता था, कल 125/ 85 हो गया, क्योंकि ऐसा माहौल वहां बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि दूसरी बात ये है कि वो कह रहे हैं कि उनकी तबीयत बिगड़ रही थी। वो कह रहे थे कि क्योंकि हमें उनकी सेहत की बहुत परवाह है और उनकी सेहत बिगड़ रही थी, इसलिए हमने उन्हें लाया, लेकिन ये दोनों बातें गलत हैं. सबसे पहले उनकी कोई तबीयत बिगड़ नहीं रही थी. अगर आप उसके एक दिन पहले की शाम की रिपोर्ट देखें, तो वो बिल्कुल नॉर्मल थे. उनका पोटैशियम 4.3 था, बाकी भी सारे पैरामीटर नॉर्मल थे.

यह भी पढ़ें: बागी TMC सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर विपक्ष का हंगामा, पहले वॉकआउट फिर वापस मीटिंग में शामिल

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2