KBP Times

“राष्ट्रीय आत्मसमर्पण संघ…” राहुल गांधी का RSS पर हमला, राम माधव के बयान पर भी पलटवार

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज (25 अप्रैल) एक्स पर पोस्ट कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(RSS) के वरिष्ठ नेता राम माधव की अमेरिका में की गई टिप्पणियों पर हमला बोला है. उन्होंने इसे संगठन की असली फितरत करार दिया है. राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि राष्ट्रीय आत्मसमर्पण संघ, नागपुर में फर्जी राष्ट्रवाद, अमेरिका में घोर चाटुकारिता. राम माधव ने संघ का असली चेहरा उजागर कर दिया है.

क्या बोले थे राम माधव?
दरअसल, RSS के वरिष्ठ नेता राम माधव ने अमेरिका में एक पैनल पर चर्चा के दौरान भारत की ऊर्जा और व्यापार नीति पर टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा कि भारत ने ईरान से तेल खरीदना बंद करने पर सहमति व्यक्त की. हमने अपने विपक्ष के भारी आलोचना के बावजूद रूस से तेल खरीदना बंद करने पर सहमति व्यक्त की. भारत ने अधिक कुछ कहे बिना 50 प्रतिशत टैरिफ स्वीकार कर लिया. तो अमेरिका के साथ काम करने के लिए भारत वास्तव में क्या पर्याप्त नहीं कर रहा है. इसी बयान को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. हालांकि बयान की आलोचना होने पर राम माधव ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा वह तथ्यात्मक रूप से गलत था. जो मैंने कहा वह गलत था, भारत ने कभी भी रूस से तेल आयात बंद करने पर सहमति नहीं दी थी. इसके साथ ही उन्होंने 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने का जोरदार विरोध किया था. मैं दूसरे पैनलिस्ट के सीमित प्रति-बिंदु को रखने की कोशिश कर रहा था. लेकिन वो तथ्यात्मक रूप से गलत था.

यह भी पढ़ें: “हम डरके नहीं, हताश होकर AAP से गए…” BJP में शामिल होने के बाद बोले सांसद राघव चड्ढा

बंगाल में सभा के दौरान भी राहुल ने RSS को घेरा
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के श्रीरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल में चुनाव आ रहा है और देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है. एक तरफ कांग्रेस पार्टी संविधान, एकता और भाईचारा है, दूसरी तरफ भाजपा, RSS, नफरत, हिंसा और अहंकार है. आप जानते हो कि देश में जहां भी RSS के लोग जाते हैं, भाजपा के लोग जाते हैं वो सिर्फ नफरत फैलाने का काम करते हैं. एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं, लोगों को डराते हैं. कुछ साल पहले कांग्रेस पार्टी ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक एक यात्रा की. भारत जोड़ो यात्रा. उस यात्रा में लाखों लोग चले जिसका केवल एक संदेश था कि भाजपा ने जो नफरत का बाजार खोला है उसमें कांग्रेस पार्टी को अपनी मुहब्बत की दुकान खोलनी है. ये हमारी विचारधारा है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2