KBP Times

राजस्थान के दौसा में बस-ट्रेलर भिड़े, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, 21 लोग घायल

Dausa Bus Accident

Dausa Bus Accident: राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रेलर में भिड़त हो गई. हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई. हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. इनमें 6 लोगों की आग में झुलसने और 2 लोगों की सिर में चोट लगने की वजह से मौत हो गई. हादसा मंगलवार देर रात करीब साढ़े ढाई बजे के करीब हुआ. बताया जा रहा है कि बस ऋषिकेश से इंदौर जा रही थी. जिसमें 21 लोग घायल हो गए. पुलिस ने आशंका जताई है कि बस ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ है. पुलिस ने बस के स्टोरेज बॉक्स में सिगरेट के पैकेट भरे होने और इमरजेंसी गेट नहीं खुलने को लेकर भी दावा किया है.

8 लोगों ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
दौसा अस्पताल के पीएमओ डॉ. आर के मीणा ने बताया कि 8 लोगों की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो चुकी थी. वहीं 13 लोगों की हालत गंभीर है. वहीं हादसे के बाद मौके पर पहुंचे दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा का दावा है कि स्लीपर बस में आग लगने के बाद यात्री बाहर ही नहीं निकल सके. बस का इमरजेंसी गेट ही नहीं खुला. दौसा सांसद मुरारीलाल मीणा ने कहा कि हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है और 11 लोग गंभीर रूप से घायल है. तेज रफ्तार की वजह से हादसे हो रहे हैं. एसी बसों में इस तरह की घटनाएं ज्यादा हो रही है. सरकार को इस दिशा में काम करना चाहिए.

बस और ट्रेलर पूरी तरह कबाड़ में बदले
वहीं आग लगने के दौरान मदद के लिए पहुंचे एक ग्रामीण ने बताया कि आग में फंसे पैसेंजर्स चीख-पुकार रहे थे. आग बुझाने के दौरान उन्होंने बस की डिग्गी में सिगरेट से भरे कई बॉक्स देखे थे. इन्हीं की वजह से आग ज्यादा भड़की थी. हादसे के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों का कहना है कि बस के अंदर कुछ नहीं बचा है. बस और ट्रेलर पूरी तरह से कबाड़ में बदल गए हैं. आग बुझने के करीब 3 घंटे बाद बस के अंदर की जांच की जा रही है.

हादसे पर CM भजनलाल ने जताया दुख
हादसे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में जनहानि का समाचार पीड़ादायक है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं.

यह भी पढ़ें: सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा, सांसद रुचि वीरा की नाराजगी बनी वजह

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

2

2