KBP Times

यूपी में 2 दिन से लगातार बारिश, 13 लोगों की मौत, 8 राज्यों में चक्रवात का असर

Heavy Rain in UP and states

Heavy Rain : देश के प्रमुख राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनोें से लगातार बारिश हो रही है। 40-50 किमी घंटे की हवाएं चल रही हैं। उत्तर प्रदेश में अगल-अलग हादसों में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। 32 जिलों में बाढ़ का खतरा है। लखनऊ के कई इलाकों में सड़कों पर तीन फीट तक पानी भर गया है। घरों के अंदर पानी घुस गया है। आंधी में पड़े गिर गए हैं। कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आंधी-बारिश से कार पलट गई। कार में पांच लोग फंस गए। जानकारी के अनुसार 32 जिलों में बाढ़ का खतरा है। शनिवार को 58 जिलों में स्कूल बंद हैं। लखनऊ, सुल्तानपुर और शामली में सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज भी बंद रहेंगे।

अर्नब चक्रवात का असर

जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में अर्नब चक्रवात के असर से उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में तेज बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बना मौसमी सिस्टम अब दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते राजस्थान-मध्य प्रदेश समेत 14 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।

कार पलटी कई लोग फंसे, बिहार में अलर्ट

कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आंधी-बारिश से कार पलट गई। कार में पांच लोग फंस गए। उधर, छत्तीसगढ़ में भी करीब 36 घंटे से बारिश जारी है। सभी स्कूलों में शनिवार की छुट्टी की गई है। बिहार में सुपौल के 50 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। 19 जिलों में यलो अलर्ट है। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 3 लोगों की मौत हुई है। उत्तराखंड में चमोली के हेमकुंड साहिब, बद्रीनाथ में बर्फबारी हुई है। पिथौरागढ़-घाट सड़क पर लैंडस्लाइड के कारण 300 से ज्यादा गाड़ियां फंस गई हैं।

बद्रीनाथ में बर्फबारी, केदारनाथ धाम में हवाई सेवाएं बंद

जानकारी के अनुसार  उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड और बर्फबारी के चलते आज आदि कैलाश यात्रा के लिए परमिट जारी नहीं किए जाएंगे। जो यात्री आदि कैलाश की यात्रा पर गए हैं, उन्हें गुंजी में ही रुकने की सलाह दी गई है। उत्तराखंड के 7 जिलों में स्कूल बंद, कैलाश यात्रा के परमिट रोके गए हैं। उत्तराखंड में बर्फबारी-बारिश के कारण शनिवार को सात जिलों में स्कूल बंद रहेंगे। केदारनाथ धाम में हेली सेवाएं फिलहाल बंद हैं, जबकि पैदल यात्रा सुचारु है।

मध्य प्रदेश 18 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

जानकारी के अनुसार  मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से- जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के जिलों में अगले 48 घंटे तेज बारिश का दौर बना रहेगा। मौसम विभाग ने शनिवार को जबलपुर-रीवा समेत 18 जिलों में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और सतना में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है

यह भी पढ़ें –हैदराबाद की NALSAR यूनिवर्सिटी में उमर खालिद पर बनी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग

यह भी देखें – निकाय जीत के बाद BJP का पंचायत चुनाव मिशन शुरू | नितिन नवीन ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2