KBP Times

“राहुल गांधी डरपोक नेता हैं” शकील अहमद के बयान पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का पलटवार

Rashid Alvi

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने पूर्व कांग्रेस नेता शकील अहमद के बयान ‘राहुल गांधी डरपोक नेता हैं’ पर कहा, “राहुल गांधी देश की जरूरत हैं. राहुल गांधी कांग्रेस के अंदर सबसे ज्यादा मास फॉलोइंग वाले नेता हैं. उनके बिना कांग्रेस कांग्रेस नहीं रह सकती है. इसलिए कोई उनके बारे में क्या ओपिनियन रखता है वो एक अलग चीज है. लेकिन राहुल गांधी जिस तरह नरेंद्र मोदी का मुकाबला कर रहे हैं, इस तरह देश में कोई और नहीं कर रहा है.

‘जयचंदों के 2026 बैच में आपका स्वागत
वहीं कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर के एक्स पोस्ट ‘जयचंदों के 2026 बैच में आपका स्वागत है’ पर कहा, “देखिए, मैं उन्हें नहीं जानता और मुझे यह भी नहीं मालूम कि उनकी क्या औकात है. लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि अगर मुस्लिम मुद्दों को उठाना और कांग्रेस को मज़बूत करने के लिए मशवरा देना गलत है, तो फिर क्या सही है? शकील साहब पार्टी में हैं ही नहीं. वे क्या बोलते हैं और क्या नहीं बोलते, यह उनका निजी मामला है. जो पार्टी में नहीं है, वह कुछ भी बोल सकता है.

यह भी पढ़ें: Republic Day 2026: रिपब्लिक डे परेड शुरू, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी तिरंगे को सलामी

“ओवैसी लगातार आगे बढ़ रहे हैं”
राशिद अल्वी ने आगे कहा कि किसे जयचंद कहा, मुझे नहीं मालूम, लेकिन इतना ज़रूर कहना चाहूंगा कि कांग्रेस के अंदर कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें मुस्लिम मुद्दों या मुस्लिम लीडरशिप की बात होने पर नागवार गुजरती है. मैं बार-बार कह रहा हूं कि ओवैसी लगातार आगे बढ़ रहे हैं. क्या आप इससे इंकार कर सकते हैं? बिहार में, महाराष्ट्र में और अब उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में वे बढ़ रहे हैं. आखिर वे क्यों बढ़ रहे हैं? अगर सेकुलर पार्टियां और कांग्रेस पार्टी मुस्लिम लीडरशिप को आगे बढ़ाएं, तो क्या ओवैसी आगे बढ़ पाएंगे? नहीं.

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

dipika kakar

लिवर कैंसर से उबरने के बाद फिर अस्पताल पहुंचीं दीपिका कक्कड़ भावुक होकर बोलीं – आज मुझे बहुत डर लग रहा था

RP Singh

“राहुल गांधी ने कांग्रेस के गुंडों…” बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने बोला हमला

UGC

उच्च शिक्षा के नाम पर फर्जीवाड़ा, UGC ने जारी की फेक यूनिवर्सिटी की लिस्ट

Mann Ki Baat

“AI के क्षेत्र में भारत की अद्भूत…” मन की बात’ के 131वें एपिसोड में बोले PM मोदी

India and SA match

T20 World Cup : भारत का आज साउथ अफ्रीका से कड़ा मुकाबला, दर्शकों को मैच रोमांचक होने की उम्मीद

Air Strike on afghanistan

रमज़ान के दौरान पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, 16 की मौत

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…