KBP Times

मुख्य चुनाव आयोग के खिलाफ जन आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस, देशभर में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान

Congress Meeting

Congress : देश में कांग्रेस पार्टी मुख्य चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को जन आंदोलन बनाने की कोशिश में है। इसी कडी में कांग्रेस मंगलवार 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग का घेराव करेगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने निर्देश दिए हैं कि चुनाव आयोग के खिलाफ देशभर में प्रदर्शनों को तेज किया जाए। पैदल मार्च, साइकिल रैली भी निकाली जाएगी। प्रदर्शन का दूसरा चरण 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलेगा।

कांग्रेस की अहम बैठक

दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में पार्टी ने बड़ी बैठक में कई निर्णय लिए हैं। पार्टी के तेवर इस बार काफी आक्रामक नजर आ रहे हैं। कांग्रेस का मकसद सरकार और चुनाव आयोग की नीतियों के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक मोर्चा खोलना है. इस उच्च स्तरीय बैठक में देश भर की सभी राज्य इकाइयों के शीर्ष नेता, प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी मौजूद थे। इसके अलावा, कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों के प्रमुख और प्रभारी ने भी हिस्सा लिया।

8 अक्टूबर को कांग्रेस का मार्च

8 अक्टूबर को कांग्रेस का बड़ा मार्च होने वाला है, जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. सबसे बड़ा जोर इस बात पर है कि इस मार्च में विपक्षी गठबंधन के दूसरे घटक दलों को भी साथ लाया जाए।

जन आंदोलन बनाने की कोशिश

कांग्रेस की रणनीति सिर्फ अपने दम पर विरोध करने की नहीं है, बल्कि चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर तमाम विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की है. पार्टी चाहती है कि इस विरोध प्रदर्शन को एक बड़े जन आंदोलन के रूप में बदला जाए, ताकि आम जनता की आवाज को और ज्यादा मजबूती से उठाया जा सके. बैठक में सिर्फ आगामी दो कार्यक्रमों पर ही नहीं, बल्कि इसके बाद आंदोलन के अगले चरणों और भावी रणनीतियों पर भी मंथन चल रहा है।

यह भी पढ़ें –सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन राजपाल यादव को दिया एक दिन का समय, भुगतान नहीं किया तो सजा तय

यह भी देखें –जयपुर में बुलडोजर एक्शन से हड़कंप! न्यू सांगानेर रोड पर डिस्काउंट सेल लगाकर स्टॉक निकाल रहे दुकानदार

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

attackers identified

टाइगर श्राफ के हमलावरों की हुई पहचान, अनिल पंडित ने ऑडियो मैसेज में फिर दी धमकी

Para Asian Games

Para Asian Games- भारत की मोना ने गोल्ड और अवनी ने सिल्वर जीता

threat to majistrate

दिल्ली में मजिस्ट्रेट को धमकी; CJP ने कहा “इससे आशुतोष और सौरव की जमानत से क्या संबंध?”

Bomb Information in flight

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना; फाइटर जेट की निगरानी में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Tiger Shroff attack

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कोटा पुलिस ने तीन संदिग्ध पकड़े

Prakash Raj

अभिनेता प्रकाश राज बोले- लोकतांत्रिक तरीके से बदलेंगे सरकार, भारत बांग्लादेश या नेपाल नहीं

CJP foundar Abhijit Dipke

दिल्ली कोर्ट ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को दी जमानत, 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली

Asaduddin Owaisi and kiran rijiju

केन्द्रीय मंत्री रिजिनू बोले-ओवैसी से सीखें विपक्षी नेता; AIMIM चीफ ने कहा – मोदी से मतभेद मगर गोरा हुक्म नहीं दे सकता

Vasundhara Raje

वसुंधरा राजे की राजनीति… वापसी या सियासी हाशिया?

2

2