Parliament Budget Session: संसद के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को जोरदार हंगामा देखने को मिला. लोकसभा में हंगामे और चेयर की तरफ कागज़ फेंकने की घटना के सिलसिले में आठ सांसदों को संसद के बाकी समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया. जिसको लेकर आज बुधवार को कांग्रेस सांसदों ने संसद की सीढ़ियों पर ‘PM इज कॉम्प्रोमाइजड’ पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन किया. बता दें कि लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, बी. मणिकम टैगोर, डॉ. प्रशांत यादवराव पाडोले, चमाला किरण कुमार रेड्डी और एस. वेंकटेशन को कल सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा चीन का मुद्दा उठाने के दौरान सदन के नियमों का उल्लंघन करने के लिए संसद के बाकी सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया है.
“वो पब्लिश सोर्स से कोट कर रहे हैं”
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हर सत्र में हम यही देख रहे हैं. मैं उनसे (राहुल गांधी से) बिलकुल सहमत हूं. वो क्या कर रहे हैं, वो पब्लिश सोर्स से कोट कर रहे हैं. तो बोलने में क्या हर्ज है?यह सिर्फ विपक्ष के नेता को बोलने न देने का मामला नहीं है, यह लोकतंत्र और संसद के काम करने के तरीके का एक बुनियादी मुद्दा है. संसद लोकतंत्र का मंदिर है और इसमें पूरे देश की आस्था है. लोकतंत्र का मतलब है कि जो भी है उसपर चर्चा की जानी चाहिए और यह परंपरा रही है. अगर कोई अपना पक्ष रख रहा है, तो उसमें क्या दिक्कत है? वो डर रहे हैं कि क्या बाते सामने आने वाली हैं.
यह भी पढ़ें: अमेरिका और भारत के बीच आर्थिक साझेदारी मजबूत करने की कवायद, विदेश मंत्री पहुंचे
प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्होंने किताब को प्रकाशित नहीं होने दिया. किताब में ऐसी चीजें लिखी हैं जो दिखाती हैं कि संकट के समय में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और हमारे शीर्ष नेतृत्व की क्या प्रतिक्रिया रही. यह उनकी सरकार के चरित्र को दिखाता है कि जब देश पर हमला हो रहा है और चीनी सैनिक हमारी सीमा पर आ रहे हैं, तो वे कैसे प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
“लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला काम सदन के अंदर हुआ”
वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला काम सदन के अंदर हुआ. राहुल गांधी ने समझ लिया कि ये कांग्रेस पार्टी का दफ्तर है. देश के खिलाफ बोलना कभी सकारात्मक सोच का काम नहीं करना. राहुल गांधी के नेतृत्व में देश के खिलाफ एक साजिश के तहत ये हुआ है.
“मिस्टर मदन दिलावर अगर अपनी मां का बेटा…”, प्रताप सिंह खाचरियावास की चेतावनी।। KBP Times…



