KBP Times

चंडीगढ़ विधानसभा घेराव में जाने से पहले कांग्रेस नेताओं को घर से उठाया, हुड्डा बोले- पुलिस किसके इशारे पर…

Deepender Singh Hooda

Chandigarh Protest: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत आज 25 फरवरी को चंडीगढ़ में प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पार्टी नेताओं को शामिल होना था. लेकिन उससे पहले पुलिस ने अलग-अलग जिलों से कांग्रेस नेताओं को उनके घर से उठा लिया. उनकी गाड़ियां जब्त कर ली गई. पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को घर और थानों में नजरबंद कर दिया. जिसको लेकर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा (Deepender Singh Hooda) ने नायब सिंह सैनी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष में असहमति होना प्रजातंत्र का गहना होता है. विरोध प्रदर्शन करना प्रजातंत्र में विपक्ष और जनता का अधिकार है. आज तक कभी भी नोटिस लगाकर प्रदर्शन के लिए अनुमति न देना, ऐसा मैंने नहीं देखा. ये स्वीकार्य नहीं है. हम प्रदर्शन करेंगे.

“पुलिस किसके इशारे पर चल रही है”
उन्होंने (Deepender Singh Hooda) आगे कहा कि मुख्यमंत्री अगर कह रहे हैं कि कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट नहीं करवाया है तो ये प्रदेश की पुलिस किसके इशारे पर चल रही है? दिल्ली में बैठे लोग हरियाणा की पुलिस को चला रहे हैं तो मुख्यमंत्री की क्या भूमिका है? इसलिए यहां की कानून-व्यवस्था का भत्ता बैठ गया है. पुलिस की जो भी कार्रवाई होगी उसका सामना करने के लिए हम तैयार हैं. पुलिस के अधिकारियों को भी मैं कहना चाहता हूं कि वे भी संविधान की शपथ लेते हैं. वे केवल सत्ता के आकाओं के इशारे पर ना चलें। संविधान में, लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है. विपक्ष की आवाज, कांग्रेस की आवाज या जनता की आवाज कुचली नहीं जा सकती. हम जनता के मुद्दों को लेकर लड़ाई लड़ेंगे.

“जितनी निंदा की जाए कम है”
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह (Rao Narendra Singh) ने जी राम जी कानून के खिलाफ अपने विधानसभा घेराव के ऐलान पर कहा कि देखिए, बहुत अफसोसनाक और दुखद घटना है कि हरियाणा के अंदर, हर जिले के अंदर, पुलिस ने घर के अंदर जाकर हमारे जिलाध्यक्षों को, हमारे कार्यकर्ताओं को, हमारे नेताओं को रोका गया है, हाउस अरेस्ट किया गया है, थाने के अंदर बैठाया गया है. इसकी जितनी निंदा की जाए कम है.

यह भी पढ़ें: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाले आशुतोष पांडे का बड़ा बयान, कहा- बच नहीं पाओगे…

“कांग्रेस के साथी न रुकेंगे, न झुकेंगे”
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अब कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन रोकने हेतु हरियाणा की भाजपा सरकार की मदद में चंडीगढ़ पुलिस भी आ खड़ी हुई है. जिलों में हमारे नेताओं और साथियों को हाउस अरेस्ट किया और कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय- 140, सेक्टर 9 – में ऐसे उलजलूल नोटिस और पुलिस भेज हमारे अध्यक्ष और साथियों को रोकने की साजिश कर रहे हैं. भाजपा सरकार का ये व्यवहार पूरी तरह कायराना है, तानाशाही है और असल में सरकार की गुंडागर्दी है. जान लें, सत्ता स्थायी नहीं पर जनता बलवान है और लोगों की आवाज़ दबाने की सज़ा सत्ता की शहतीर पर बैठे हुक्मरानों को अवश्य मिलेगी. कांग्रेस के साथी न रुकेंगे, न झुकेंगे.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2