Ayatollah Ali Khamenei Funeral:दिल्ली में आज शुक्रवार को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी नेता सलमान खुर्शीद और पवन खेड़ा ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर दुख जताया. जिसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि शोक प्रस्ताव में मैंने और सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से ईरान के लोगों के लिए संदेश लिखा. इस कुर्बानी को बर्बाद नहीं होने देना चाहिए. हम सबको इस कुर्बानी से सिखना चाहिए. इस कुर्बानी को याद रखकर और इसके साथ-साथ हमें कुछ सीखना भी यही हमने अपने शोक संदेश में लिखा.
“हमारा यहां आना बहुत जरूरी था”
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि जो दिशा हमें सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने दिखाया है उसी दिशा पर हम सब चल रहे हैं. ये जरूरी था कि पूरी कांग्रेस की तरफ से आज हम उन लोगों के साथ खड़े हैं जो बरसों से हमारे साथी और दोस्त रहें और आज उनका बुरा समय है तो इस समय हम उनके साथ खड़े हो सके इसलिए हमारा यहां आना बहुत जरूरी था.



यह भी पढ़ें: “स्वतंत्रता सेनानियों का इससे बड़ा अपमान…” दिल्ली की बीजेपी सरकार पर भड़के AAP संयोजक केजरीवाल
विदेश सचिव भी ईरान दूतावास पहुंचे थे
इससे पहले गुरुवार को दिल्ली स्थित ईरान के दूतावास में भारत सरकार की तरफ से विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री पहुंचे थे. उन्होंने दूतावास में शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए और ईरान में मारे गए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनई के प्रति संवेदना व्यक्त की. भारत सरकार के इस कदम को बेहद अहम माना जा रहा है. क्योंकि इससे पहले मोदी सरकार ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी थी.
SMS ट्रॉमा सेंटर आग कांड: नर्सिंग स्टाफ का कार्य बहिष्कार | सस्पेंशन पर भड़के कर्मचारी | KBP Times



