KBP Times

“आपने जबरदस्ती भारत को संकट में डाला…” संसद में PM मोदी के बयान पर कांग्रेस-AAP, सपा-RJD ने बोला हमला

Middle East war

Middle East war:पश्चिम एशिया संघर्ष पर संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य विपक्षी पार्टी के नेताओं ने पलटवार किया है. AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि आपने जबरदस्ती भारत को संकट में डाला है. हम तो हमेशा आपके साथ राष्ट्रीय संकट के समय खड़े थे. हमने तो कहा कि आप ईरान से बातचीत करें. लेकिन आपने सही समय पर बातचीत नहीं की. अब आप कह रहे हैं कि पूरा देश साथ दे जो कि देगा ही लेकिन देश के सामने विकल्प ही क्या है? जब विपक्ष आपको सही और समय पर सलाह दे तो उसे भी आपको मानना चाहिए.

“गैस की बात वे भूल गए”
संसद में पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उन्होंने संसद में देश को अवगत करवाया है कि परिस्थितियां क्या हैं. लेकिन हमने जो नोटिस दिया है चर्चा के लिए उस पर चर्चा होनी चाहिए ताकि सभी के पक्ष सामने आएं.
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि गैस की बात वे भूल गए. कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए, LPG सिलेंडर के लिए कतार लगी है. मोदी सरकार मौजूदा हालात से निपटने में असफल साबित हुई है. इनकी कोई तैयारी नहीं थी. आपने ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत पर भी दो शब्द नहीं कहे, इसका देश पर दूरगामी परिणाम होगा. आप देश हित की सोचिए, भाजपा हित की नहीं. कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि यह एक बदलती हुई स्थिति है. हमने नोटिस दिया है. हमारे लोगों ने इसे बिज़नेस एडवाइज़री कमेटी में भी उठाया है, सदन में इस पर पूरी चर्चा होनी चाहिए. प्रधानमंत्री ने एक विस्तरित बयान दिया है लेकिन इस बयान पर चर्चा की ज़रूरत है.

“भारत को दूसरे स्रोत ढूंढने चाहिए थे”
कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत पर खामोश थे और यह बहुत दुख की बात थी. अगर कुछ गलत हुआ था तो उसे बताया जाना चाहिए था. मुझे लगता है कि यह वो नीति नहीं है जिसका भारत को पालन करना चाहिए. भारत को दूसरे स्रोत ढूंढने चाहिए थे. पिछले 10 सालों में इस सरकार ने क्या किया है? उन्होंने भारतीयों की सुरक्षा के लिए, उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए क्या किया है? मुझे लगता है कि सरकार इस परिस्थिति को संभालने में नाकाम है. यहां के लोगों का सबसे बुरा डर है कि देश में आने वाले दिनों में कीमतें बढ़ने वाली हैं. यह एक ऐसा बयान था जो कुछ बताने के बजाय और भी बहुत कुछ छिपा रहा था.
“जंग को रोकने की कोशिश करनी चाहिए”

यह भी पढ़ें: “स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को रोकना मंज़ूर नहीं…” PM मोदी का दुनिया को सख्त संदेश

“जंग को रोकने की कोशिश करनी चाहिए”
समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि हमारी और कई दूसरे देशों की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है. प्रधानमंत्री को इज़राइली प्रधानमंत्री और US प्रेसिडेंट के साथ अपनी दोस्ती और ईरान के साथ हमारे पुराने रिश्तों का फ़ायदा उठाना चाहिए और इस जंग को रोकने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि इसने पूरी दुनिया को तबाही के कगार पर ला खड़ा किया है.

“राजनयिक गलियारे में कभी-कभी चुप्पी बहुत भारी पड़ जाती है”
RJD सांसद मनोज झा ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कहा कि लगभग एक महीना हो गया, कूटनीति और इन चीज़ों में वक्त का बहुत महत्व होता है. प्रधानमंत्री ने विपक्ष को कोसने में ज्यादा वक्त लगा दिया. मेरा बस यही कहना है कि राजनयिक गलियारे में कभी-कभी चुप्पी बहुत भारी पड़ जाती है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2