KBP Times

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को नहीं मिली अनुमति, दीपके बोले- अब होगा ‘जेल भरो आंदोलन’

Abhijit dipke cjp founder

CJP : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 2 अक्टूबर को मुंबई के प्रतिष्ठित शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया था, हालांकि मुंबई पुलिस ने रविवार को उन्हें इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया। दिपके ने कहा कि पुलिस के इस फैसले के बाद संगठन गांधी जयंती के दिन मुंबई में जेल भरो आंदोलन शुरू करेगा।

शिवाजी पार्क में किसी सभा की अनुमति नहीं

इधर मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया कि बॉम्बे हाईकोर्ट के 2013 के आदेश के अनुसार, शिवाजी पार्क में किसी भी सभा के लिए अनुमति देने का अधिकार उसे नहीं है. उनके स्पष्टीकरण में कहा गया है कि यह साइलेंस जोन है. पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें कहा गया है हाईकोर्ट के 2013 के फैसले और महाराष्ट्र सरकार के बाद के आदेश के अनुसार, मुंबई पुलिस को शिवाजी पार्क में किसी भी तरह के जमावड़े के लिए अनुमति देने का अधिकार नहीं है।

सीजेपी का जेल भरो आंदोलन का ऐलान

सीजेपी ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा ‘मुंबई पुलिस ने हमारे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की इजाज़त देने से इनकार कर दिया है. वोट देने के अधिकार के बाद अब हमसे विरोध करने का अधिकार भी छीना जा रहा है. अगर इजाज़त नहीं मिली, तो इस गांधी जयंती पर महात्मा गांधी के रास्ते पर चलते हुए सीजेपी ‘जेल भरो आंदोलन’ शुरू करेगा!’।

पुलिस ने दूसरी जगह तलाशने की कही बात

बताया जा रहा है कि पुलिस ने ये भी कहा कि आवेदक अजिंक्य शिंदे को यह बात समझा दी गई है और उन्हें सलाह दी गई है कि वे विरोध-प्रदर्शन के लिए मुंबई शहर में कोई दूसरी जगह देखें और अनुमति के लिए आवेदन करें, जिस पर उचित तरीके से विचार किया जाएगा।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

25 सितंबर को अभिजीत दिपके ने कहा था ‘अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कल तक इस्तीफा नहीं देते हैं, तो कॉकरोच जनता पार्टी 2 अक्टूबर को मुंबई से अपना राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी और इसे भारत के दूसरे शहरों में ले जाएगी. इस गांधी जयंती पर, आइए लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लें’. हालांकि पुलिस ने विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें –उज्जैन में मस्जिद तोड़ने की अफवाह से पुलिस पर पथराव, थाना प्रभारी घायल, आंसू गैस छोड़ी

यह भी देखें – जयपुर अग्रवाल शिक्षा समिति चुनाव 2026 | 31 पदों पर मतदान पूरा, देर शाम आएंगे नतीजे | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2