KBP Times

“BJP के पैसों पर हैदराबाद से भेजा…” ओवैसी का बिना नाम लिए CM ममता बनर्जी ने बोला हमला

CM Mamata Banerjee

West Bengal Assembly Election 2026:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने मुर्शिदाबाद जिले सागरदिघी धूमर पहाड़ में आज(2 अप्रैल) एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आपको पता है कि अब प्रशासन, कानून-व्यवस्था मेरे हाथ में नहीं है. यह चुनाव आयोग ने अपने हाथों में लिया है और वे पूरी तरह गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर चलते हैं. मुख्य सचिव, गृह सचिव, DG, CP, DM, SP, BDO, ADM, SDO, सब बदल दिए गए हैं. मेरे हाथ से सारी शक्ति लेकर चुनाव आयोग यहां सुपर राष्ट्रपति शासन चला रहा है, एक तरफ से गृह मंत्री और दूसरी तरफ से राज्यपाल को बुलाया गया है.

“भाजपा गेम प्लान कर रही है”
सीएम ममता (Mamata Banerjee) ने आगे कहा कि कल मालदा में जो घटना घटी है, पता नहीं किसने किया है लेकिन मुझे किसी ने कोई खबर नहीं दी. मुझे ये लोग कोई जानकारी नहीं देते. रात 12 बजे इन्होंने न्यायधीश के घर के घेराव किया. मुर्शिदाबाद, मालदा, उत्तर दिनाजपुर में भाजपा गेम प्लान कर रही है. भवानीपुर में भी कई लोगों के नाम काटे गए हैं.

यह भी पढ़ें: AAP ने राघव चड्डा को राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाया, संसद में बोलने पर भी लगी रोक

“BJP ने पैसे दिए आपको भड़काने के लिए”
मुख्यमंत्री (Mamata Banerjee) ने आगे कहा कि हमें लड़ाई शांतिपूर्ण करनी होगी. हैदराबाद से कोई आया-जिसे BJP ने पैसे दिए आपको भड़काने के लिए, आपको एक हथियार की तरह इस्तेमाल करके, उन्होंने सड़कें जाम कीं और जजों का घेराव किया. इसका नतीजा क्या निकला? क्या आप चाहते हैं कि यहां राष्ट्रपति शासन लागू हो? अगर आप TMC की सरकार चाहते हैं, तो आपको ज़िम्मेदारी से काम करना होगा. उनकी चालों में मत फंसिए. किसी की भी बातों में मत आइए. BJP के अंदर सांप्रदायिक तत्व हैं, जैसे आप लोगों के बीच भी कुछ सांप्रदायिक लोग हैं जिन्हें BJP के पैसों पर हैदराबाद से भेजा गया है जो यहां आपके वोटों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं. बंगाल, मुर्शिदाबाद और अपने अधिकारों की रक्षा करें.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2