KBP Times

पंजाब CM के कैंप ऑफिस में CBI की रेड, मान बोले-बीजेपी ने शुरु कर दी चुनाव की तैयारी

CBI Raid on CM Camp

CBI : केंद्रीय जांच एजेंसी ने चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चंडीगढ़ के सेक्टर 2 स्थित कोठी नंबर 50 स्थित कैंप ऑफिस में मंगलवार शाम को रेड डाली। इसके अलावा मोहाली और संगरूर में भी केंद्रीय सुरक्षा बलों की कड़ी सुरक्षा में सीबीआई की टीमें पहुंचीं। चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में स्थित सीएम के कैंप ऑफिस में लगातार छापामारी चल रही है। उधर इसको लेकर सीएम भगवंत मान ने कहा है कि बीजेपी ने पंजाब में चुनाव की तैयारी शुरु कर दी है अब ईडी और सीबीआई का गलत इस्तेमाल किया जाएगा।

हाईकोर्ट के आदेश पर जांच

सीबीआई की जांच पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर हो रही है। यह मामला ईडी की तरफ से पंजाब के सीएम आफिस में ट्रांसफर-पोस्टिंग और सरकारी टेंडर समेत कई मामलों में करप्शन के आरोपों के बाद सामने आया। जिसमें म्क् ने सीएम के राजबीर सिंह घुम्मन को मुख्य आरोपी बनाया था। म्क् की 3 बार की चिट्‌ठी के बाद भी पंजाब पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो म्क् रिपोर्ट के हवाले से एडवोकेट निखिल सर्राफ ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। वहीं इसी मामले के खिलाफ सरकार सुप्रीम कोर्ट गई थी लेकिन आज ही इसे अर्जेंट में सुनवाई करने की मांग को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कल या परसों इसकी सुनवाई के लिए कहा था।

सीएम मान का बयान

रेड के बाद सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा चुनाव की वजह से मुझे बदनाम करना चाहती है। जनता से मिल रहे प्यार को देखकर भाजपा घबरा गई है। बता दें कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने कल (5 अक्टूबर) को मामले की सुनवाई करते हुए जांच के आदेश दिए थे। हाईकोर्ट ने सीएम के राजबीर सिंह घुम्मन के खिलाफ मामला दर्ज कर 2 महीने में जांच रिपोर्ट मांगी थी।

सुप्रीम कोर्ट ने आज ही अर्जेंट सुनवाई से इनकार किया

इससे पहले सरकार सीबीआई जांच के खिलाफ आप सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची। सीनियर एडवोकेट विकास सिंह पंजाब सरकार की तरफ से पेश हुए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से मामले की अर्जेंट लिस्टिंग की मांग की। इससे सीजेआई सूर्यकांत ने इनकार कर दिया। सरकार ने कल के लिए कहा तो सीजेआई ने कहा कि कल देखेंगे वर्ना परसों निश्चित रूप से इसे सुनेंगे।

जयपुर में JDA का बड़ा बुलडोजर एक्शन! न्यू सांगानेर रोड पर 24+ अवैध निर्माण ध्वस्त

देश के चार राज्यों में छह सीटों पर मतदान खत्म, नंदीग्राम में सबसे अधिक वोटिंग

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2