KBP Times

नितिन नबीन के अध्यक्ष बनने पर BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

BJP National President Nitin Nabin

BJP National President: भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज(20 जनवरी) पार्टी मुख्यालय में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है. पदभार ग्रहण करने के बाद अपने पहले संबोधन में नितिन नबीन ने खुद को एक साधारण कार्यकर्ता बताया और शीर्ष नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की. उन्होंने राजनीति को भोग के बजाय त्याग और तपस्या का मार्ग बताया. उनकी ताजपोशी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके अलावा सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे.

किस मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

  • राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारे नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी और आगे बढ़ेगी. आने वाले 5 राज्यों में एक बहुत बड़ा परिवर्तन दिखेगा. पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार परिवर्तन हो रहा है पीएम और नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो संदेश दिया है कि राष्ट्रवाद और युवा नेतृत्व तथा हमारे विकसित भारत की कल्पना जो सामने रखी है निश्चित रूप से देश की जनता उसको देख रही है और आगे यही होने वाला है.
  • हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि नितिन नबीन को मैं बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं युवा चेहरा नया जोश, नया उत्साह. देश के पीएम मोदी के विजयी रथ को नितिन नबीन और तेज गति देने का काम करेंगे क्योंकि नितिन नबीन के पास प्रशासनिक अनुभव है. नितिन नबीन ने अलग-अलग पदों पर संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किया है. बिहार में 5 बार विधायक और बिहार सरकार में मंत्री, प्रशासनिक अनुभव भी उनके पास मजबूती से है. उसका लाभ बीजेपी को मिलेगा.
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हमारे नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नवीन को बहुत-बहुत बधाई. उम्मीद करेंगे कि युवा अध्यक्ष दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी के सफलता के साथ अध्यक्ष रहेंगे.
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज विधिवत रुप से नितिन नबीन का निर्वाचन संपन्न हो गया और वो हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते हम सभी का, पार्टी का मार्गदर्शन करेंगे और उनके नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ेगी. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.
  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नितिन नबीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कहा यह भाजपा के लिए उत्सव का समय है.
  • गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि नितिन नबीन नए बॉस बन गए हैं. मैं गोवा सरकार और लोगों की तरफ से उन्हें बधाई देता हूं. आगे आने वाले सभी चुनाव हम जीतेंगे.
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई. पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आप अंत्योदय के पथ पर चलते हुए अपनी निष्ठा व समर्पण से संगठन को नई ऊंचाइयां प्रदान करेंगे एवं सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं में ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव को और सुदृढ़ करेंगे. आपके उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

2

2