KBP Times

AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए सांसदों पर अन्ना हजारे की आई प्रतिक्रिया, कहा- यह ठीक नहीं…

Anna Hazare

AAP: आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते पार्टी छोड़ने का ऐलान किया. चड्ढा ने बताया कि उनके साथ 2/3 से ज्यादा सांसद इस मुहिम में शामिल है. AAP सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर समाज सेवक अन्ना हजारे की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाना गलत है. संविधान में पक्ष और पार्टी के बारे में क्या लिखा है? अपने मतलब के लिए राजनीतिक पार्टी बदलना सही बात नहीं है. हमारे संविधान में इसका ज़िक्र नहीं है. हमारा देश संविधान के हिसाब से चलता है. संविधान सर्वोपरि है. यह ठीक नहीं है.

AAP नेता अनुराग ढांढा ने क्या कहा?
AAP नेता अनुराग ढांढा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी से डरती है, घबराती है, भाजपा का एक्शन हमारे सांसदों को तोड़ने तक सीमित नहीं है बल्कि गुजरात में आम आदमी पार्टी के फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज को मोदी सरकार ने बंद कर दिया है क्योंकि गुजरात में AAP के बढ़ते प्रभाव से भाजपा घबरा रही है. उन्हें लग रहा है कि लोग भाजपा को उखाड़ फेंकने वाले हैं इसलिए वे घबरा रहे हैं. वे हमारे बोलने के अधिकार को छीन रहे हैं. क्या यह लोकतंत्र है? भाजपा कुछ भी कर ले, अरविंद केजरीवाल रुकने वाले नहीं हैं.

यह भी पढ़ें: Delhi Politics: मंत्री प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को फिर बताया ‘रहमान डकैत’ शीशमहल को लेकर बोला हमला

पंजाब सरकार के मंत्रियों की भी आई प्रतिक्रिया
पंजाब सरकार में मंत्री बलबीर सिंह ने AAP सांसदों के BJP में शामिल होने पर कहा कि जैसे छापेमारियां हो रही थी, जब छापेमारियां होती हैं तो लगता है कि भाजपा कुछ करने वाली है. राघव चड्ढा लंबे समय से आम आदमी पार्टी की लाइन पर नहीं भाजपा की लाइन पर चल रहे थे. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, आम आदमी पार्टी, पंजाब सरकार अच्छी तरह काम करती रहेगी. राघव चड्ढा जिसे अनपढ़, गुंडो की पार्टी कहते थे उसमें चले गए. अगर उनमें थोड़ी भी नैतिकता है तो वे राज्यसभा से इस्तीफा दें फिर भाजपा में जाएं.

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भाजपा ने देश के संविधान के साथ खिलवाड़ किया है. उन्होंने देश के लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया है. संविधान बचाने के लिए AAP लड़ाई लड़ेगी. जो लोग AAP से गए हैं, उन्होंने पंजाब के लाखों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. पंजाब के लोग भाजपा को कभी माफ नहीं करेंगे. हम भाजपा से डरने वाले नहीं है, हम डटकर लड़ेंगे और उनको करारा जवाब देंगे.

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2