Iran attack: खाडी के देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान से लगातार हमलों से परेशान होकर अमेरिका और इजराइल ने मिलकर अब ईरान के ऊर्जा ढांचे पर बड़े हमले की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते बिजली संयंत्रों और तेल रिफाइनरियों को निशाना बनाया जा सकता है।
ट्रंप बोले ईरान पर भरोसा नहीं रहा
इस सैन्य योजना पर कैंप डेविड में हुई ट्रम्प की कैबिनेट बैठक में भी चर्चा हुई। बैठक के दौरान ट्रम्प ने कहा, हम ईरान पर बहुत जोरदार हमला करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अब उन्हें ईरान पर भरोसा नहीं रहा, क्योंकि वे झूठ बोलते हैं, बातचीत की बात करते हैं, लेकिन बार-बार अपना वादा तोड़ देते हैं।
ईरान बोला हमले का जवाब दिया जाएगा
दूसरी तरफ ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अगर अमेरिका हमला करता है तो उसका जवाब पूरी तैयारी के साथ दिया जाएगा। उनके मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में अमेरिका और इजराइल के अहम सैन्य ठिकानों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जाएगा।
कुवैत बोला- ईरानी ड्रोन हमला नाकाम किया
उधर कुवैत ने दावा किया है कि उसकी एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान की ओर से आए ड्रोन हमलों को रोक दिया। सेना ने लोगों को चेतावनी दी है कि अगर कहीं धमाके सुनाई दें तो वे इंटरसेप्टर मिसाइलों की वजह से होंगे।
ओमान के पास तेल टैंकर के नजदीक धमाका
ओमान के तट के पास एक तेल टैंकर के बेहद करीब धमाका हुआ है। हालांकि, जहाज को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन घटना के बाद इलाके में अलर्ट जारी कर जांच शुरू कर दी गई है। यूनाइटेड किंगडम मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंस के मुताबिक, यह घटना ओमान के खासाब से करीब 21 नॉटिकल मील उत्तर-पूर्व में हुई। चालक दल ने जहाज के बेहद करीब जोरदार विस्फोट और पानी का बड़ा गुबार उठने की सूचना दी।
ईरान बोला- हम जंग जीत चुके
ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा है कि ईरान जंग जीत चुका है। अब सबसे बड़ी चुनौती इस जीत को लंबे समय तक कायम रखना और देश को मजबूत बनाना है।
यह भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आंतकियों ने दो मजदूरों को मारी गोली, सेना ने इलाके को घेरा, तलाश जारी
यह भी देखें-48 दिन से धरने पर नर्सिंग कर्मी, फिर भी सरकार खामोश! सेवा बहाली को लेकर आर-पार की लड़ाई | SMS Jaipur



