KBP Times

सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले -राम मंदिर में नई व्यवस्था से जनता रामधन की चोरी माफ नहीं करेगी

akhilesh yadav

Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पहले सीईओ की नियुक्ति पर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि नई व्यवस्था शुरू करने से पुरानी बातें भुलाई नहीं जा सकतीं. उन्होंने कहा कि रामधन की चोरी न भगवान माफ करेंगे, न जनता।

मामले की जांच पर सवाल

अखिलेश यादव ने चढ़ावे से जुड़े मामले की जांच पर सवाल खड़े किए. उनका कहना है कि इस पूरे खेल में छोटे कर्मचारियों को तो जेल भेज दिया गया, लेकिन बड़े नामों को आसानी से क्लीन चिट थमा दी गई. जब बड़े लोगों को राहत मिल गई, तो फिर छोटे कर्मचारियों का क्या कसूर था? उन्हें भी फौरन रिहा किया जाना चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे चलकर राम मंदिर के चढ़ावे यानी ‘रामधन’ पर ऐसी डकैती दोबारा नहीं होगी।

किसी धर्माचार्य की नियुक्ति की जानी चाहिए

यूपी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मंदिर की जिम्मेदारी आस्था से जुड़े लोगों को दी जानी चाहिए. इसके लिए शंकराचार्य के जरिए किसी धर्माचार्य की नियुक्ति की जानी चाहिए। अजय राय ने राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी को बड़ा मुद्दा बताया. उन्होंने कहा कि यह अपने आप में गंभीर और गलत बात है।

जितना पैसा खर्च उतना विकास नहीं

शहर के विकास को लेकर पूर्व सीएम अखिलेश ने योगी सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि जितना पैसा पानी की तरह बहाया गया, उस हिसाब से अयोध्या को सच में वर्ल्ड क्लास सिटी बन जाना चाहिए था. जमीन अधिग्रहण के मामलों में गरीबों को उनकी जमीन का सही मुआवजा तक नहीं मिला. स्थानीय लोगों की इसी नाराजगी का नतीजा रहा कि बीजेपी को लोकसभा चुनाव में अयोध्या से हार का मुंह देखना पड़ा. उनका कहना है कि देश में अच्छे इंजीनियर, आर्किटेक्ट और टाउन प्लानर मौजूद हैं, जिनकी मदद से अयोध्या को असली मायनों में बेहतर बनाया जा सकता है।

बदलाव के लिए वोट

अखिलेश यादव ने दावा किया कि 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में जनता बदलाव के लिए वोट करेगी और राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी. इसके साथ ही उन्होंने सहारनपुर में कैंसर इंस्टीट्यूट की जरूरत, खेलों में युवाओं को रोजगार और कमरतोड़ महंगाई जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरा।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2