KBP Times

“दीदी ने ED को हरा दिया…” ममता बनर्जी से मुलाकात के दौरान बोले अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav Mamta Banerjee

West Bengal Assembly Elections: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज(27 जनवरी) कोलकाता में नबन्ना स्टेट सेक्रेटेरिएट में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की. इस दौरान सपा प्रमुख ने कहा कि अगर कोई भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला कर रहा है,तो वह यहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं और यही मुकाबला करने से बीजेपी से मुकाबला किया जाता है. वहीं उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि दीदी ने ED को हरा दिया है और भारतीय जनता पार्टी पेन ड्राइव का ‘पे’ नहीं भूल पा रही है. बीजेपी शायद ये भूल गई है कि यह प्रदेश दीदी के नेतृत्व में,सिर्फ़ एक पॉलिटिकल यूनिट नहीं,बल्कि एक कल्चरल यूनिट भी है.

“तृणमूल कांग्रेस फिर सत्ता में वापसी करेगी”
सपा प्रमुख ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का भी बड़ा विरोध किया और बीजेपी के साथ-साथ चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में हार की आशंका से भाजपा वोट काटने के उद्देश्य से एसआईआर का सहारा ले रही है. अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग को एक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है. पश्चिमी बंगाल में बीजेपी का भविष्य उज्जवल नहीं है. ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में वापसी करेगी.

यह भी पढ़ें: UGC के नए नियमों को लेकर भड़का युवाओं में आक्रोश

अखिलेश-ममता की मुलाकात कई मायनों में खास
बता दें कि पश्चिमी बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. जैसे-जैसे चुनावी दिन नजदीक आ रहे हैं. वैसे ही राज्य में सियासी पारा बढ़ रहा है. 294 विधानसभा सीटों के लिए इस साल मार्च-अप्रैल में चुनाव होने हैं. हालांकि, अधिकारिक तारीखों का ऐलान होना अभी बाकी है. ऐसे में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और सीएम ममता बनर्जी की मुलाकात कई मायनों में खास मानी जा रही है.

“हाथी के दांत खाने के और, दिखाने के और”
अखिलेश यादव के द्वारा पश्चिम बंगाल जाकर ममता बनर्जी के पक्ष में प्रचार करने पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओ.पी.राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव वहां भाजपा को जिताने के लिए जा रहे हैं. मध्य प्रदेश गए, वहां भाजपा की सरकार बनाकर आए. दिल्ली गए वहां भाजपा की सरकार बनाकर आए. मुंबई गई वहां भाजपा सरकार बनाकर आए. ये भाजपा के लिए काम करते हैं. हाथी के दांत खाने के और, दिखाने के और.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

2

2