KBP Times

बिहार के वैशाली में हादसा; गंगा नदी में नाव पलटी, 13 बच्चों की मौत, चिराग पासवान परिजनों से मिले

Boat Accident in Bihar

Boat Accident : बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत हो गई। सभी की उम्र 6 से 18 साल के बीच थी। मरने वालों में 7 बच्चियां एक ही परिवार की थीं। हादसा राघोपुर में रात करीब 8.30 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 25 से ज्यादा लोग छोटी नाव में सवार होकर नदी पार कर तेरहवीं के भोज में जा रहे थे। नाव में सवार एक 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों की जान बचाई। वैशाली का इलाका चिराग पासवान का संसदीय क्षेत्र है। चिराग पासवान बुधवार की सुबह मृतकों के परिजन से मिलने पहुंचे हैं। हादसे में घायल 4 लोगों का पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। सभी बच्चों के शव गांव पहुंच गए हैं। परिजन ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है।

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

घटना पर भाजपा की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है। राघोपुर में नाव पलटने की घटना पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, ये दुखद घटना है और सभी के संज्ञान में है, जो परिस्थितियां बनी हैं, सभी के समक्ष हैं परंतु जो भी इसमें दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। निश्चित तौर पर आज शाम को साफ हो जाएगा और जिसकी भी गलती होगी, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

नाव में छेद था, इसलिए पलट गई

वैशाली ज़िले के राघोपुर दियारा इलाके में नाव पलटने की घटना में बचाए गए चार बच्चे उस घटना के बारे में बताया। अश्विनी कुमार ने कहा, नाव में मेरे समेत 25 लोग सवार थे। मेरे दादाजी ने मुझे बचाया। आदित्य कुमार के अनुसार नाव में एक छोटा सा छेद था, जिससे पानी अंदर आने लगा था। जब नाव डूबने लगी, तो और ज्यादा पानी अंदर आने लगा। आखिरकार, नाव पलट गई। जो लोग समय रहते नाव से बाहर नहीं निकल पाए, वे बच नहीं सके। मैंने एक आदमी के पैर पकड़ लिए उसने मुझे अपने कंधों पर उठा लिया। उसने एक और आदमी को बुलाया, जिसने मुझे पकड़ने के लिए पेड़ की एक मोटी टहनी दी, फिर वह मेरे साथ तैरकर मुझे किनारे ले आया। इस तरह मैं बच पाया।

यह भी पढ़ें –रिहाई की शर्तेे तोड़ने के जुर्म में सौरव और आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, राहुल बोले- युवाओं को जेल भेजना कायरता

यह भी देखें – दशहरे से पहले रावण पर महंगाई की मार, जयपुर में 60 हजार तक पहुंचे पुतलों के दाम | Dussehra 2026

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2