KBP Times

7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर भड़के संजय सिंह, कहा- ‘ऑपरेशन लोटस’ का खेल खेला…

Sanjay Singh

Sanjay Singh: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने आज(24 अप्रैल) दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी(AAP) से इस्तीफा देने का ऐलान किया है. राघव चड्ढा ने कहा कि राज्यसभा में AAP के 10 सांसद हैं और 2/3 से ज्यादा सांसद इस मुहिम में हमारे साथ हैं. उनमें हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, स्वाती मालीवाल का नाम भी शामिल है. सांसदों के ऐलान के बाद AAP सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपा का ऑपरेशन लोटस और राजनीति का खेल जिसमें भगवंत मान के कार्य रोकने का काम बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है. पंजाब की सरकार वहां के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का काम करती है. पंजाब के किसी भी व्यक्ति को कोई रोग हो तो 10 लाख रुपए तक का इलाज कराने का काम किया जाता है. ऐसी सरकार को भाजपा ने रोकने और तोड़ने का काम किया है.

“7 लोगों ने पंजाब की जनता को धोखा दिया है”
संजय सिंह (Sanjay Singh) ने आगे कहा कि आज AAP राज्य सभा के 7 सांसद अलग होकर भाजपा में शामिल हुए हैं. इन सातों नामों को पंजाब की जनता माफ नहीं करेगी. राघव चड्ढा को AAP ने क्या नहीं दिया लेकिन वे भाजपा में चले गए. इन सभी नेताओं को AAP ने जमीन से उठाकर संसद तक पहुंचाने का काम किया था लेकिन इन सातों लोगों ने पंजाब की जनता को धोखा दिया है.

यह भी पढ़ें: ‘AAP’ को बड़ा झटका, राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में होंगे शामिल

“ऑपरेशन लोटस का तंत्र चलाया जा रहा है”
AAP सांसद (Sanjay Singh) ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से कहना चाहता हूं कि आपने भगवंत मान के कार्यों को रोकने का जो काम किया है, उसके लिए आपको पंजाब की जनता कभी माफ नहीं करेगी. आज पंजाब जैसी अच्छी सरकार के साथ ऑपरेशन लोटस का खेल खेला जा रहा है. प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग करके ऑपरेशन लोटस का तंत्र चलाया जा रहा है.

“किसी हालत में वहां हरा नहीं सकते”
AAP नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि इनका चरित्र क्या है वो आज देश ने देख लिया. पंजाब में भगवंत मान की सरकार अच्छा काम कर रही है. इनको पता है कि ये किसी हालत में वहां हरा नहीं सकते. वहां आप की सरकार वापस आने वाली है. 3 दिन पहले अशोक मित्तल के यहां ED का छापा पड़ा फिर सभी को उदाहरण दिया गया कि हम आपके यहां भी कर सकते हैं. सभी को तोड़कर फिर ले जाते हैं.

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2