KBP Times

राघव चड्ढा की जगह लेने के बाद AAP सांसद अशोक मित्तल की आई पहली प्रतिक्रिया, कहा-कल कोई और आएगा…

Raghav Chadha News

Raghav Chadha News: राज्यसभा में AAP के नए उपनेता के तौर पर राघव चड्ढा की जगह लेने पर आम आदमी पार्टी सांसद अशोक मित्तल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैं अपनी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करना चाहूंगा कि उन्होंने मुझे जिम्मेदारी सौंपी है. मैं इसे पूरी ईमानदारी, मेहनत, कर्मठता से निभाऊंगा. ताकि हम जनता के मुद्दों को, देश के मुद्दों को और पंजाब के मद्दों को अच्छी तरह से सदन में उठा सके. आम आदमी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो लोकतांत्रिक तरीके से काम करती है. हमारी पार्टी हमेशा अलग-अलग लोगों को अलग-अलग ज़िम्मेदारियां देने की कोशिश करती है, ताकि वे इससे सीख सकें और लोगों की आवाज़ को भी बुलंद कर सकें. राघव चड्ढा से पहले, ND गुप्ता उप-नेता के तौर पर काम कर चुके हैं. अब, मुझे इस पद पर नियुक्त किया गया है, और कल कोई और आएगा. हमारी पार्टी में इस तरह के बदलाव एक सामान्य प्रक्रिया है. क्योंकि हमारी पार्टी चाहती है कि हर एक को सीखने और देश की समस्याएं उजागर करने का मौका मिले.

“मोदी के खिलाफ बोलने से घबराते हो”
AAP के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा (Anurag Dhanda) ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि हम केजरीवाल के सिपाही हैं. निडरता पहली पहचान है हमारी. कोई मोदी से डर जाए तो लड़ेगा क्या देश के लिए? संसद में थोड़ा सा समय मिलता है बोलने का पार्टी को, उसमें या तो देश बचाने का संघर्ष कर सकते हैं या एयरपोर्ट कैंटीन में समोसे सस्ते करवाने का. गुजरात में हमारे सैकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए, क्या सांसद साहब सदन में कुछ बोले? पश्चिम बंगाल में वोट का अधिकार छीना जा रहा है. सदन में प्रस्ताव आया CEC के खिलाफ तो भाई साहब ने साइन करने से मना कर दिया. पार्टी ने सदन से वॉक आउट किया तो मोदी जी की हाज़िरी लगाने के लिए बैठे रहते हैं. पिछले कुछ सालों से तुम डर गए हो राघव. मोदी के खिलाफ बोलने से घबराते हो. देश के असली मुद्दों पर बोलने से घबराते हो. जो डर गया वो..

यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने पर सियासत, कांग्रेस-NDA नेताओं ने AAP को घेरा

“खामोशी होनी ही नहीं चाहिए”
वहीं राघव चड्ढा के बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज (Udit Raj) की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि खामोशी होनी ही नहीं चाहिए. अगर राघव चड्ढा जन समस्याओं का मुद्दा उठाते हैं तो ऐसे में साफ करना चाहिए कोई भी चुप नहीं रहता है. तो ये क्यों चुप रहें. अगर पार्टी ने कोई अपमान नहीं किया है तो ये भी वो स्पष्ट करे और अगर पार्टी से नाखुश हैं तो ये भी बताए ये क्या दोहरा चरित्र है उन्हें स्पष्ट बताना चाहिए.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2