KBP Times

पश्चिम बंगाल में पत्थर कारोबारी के घर मिला 28 करोड़ कैश, 15 किलो सोना

Stone Businessman house raid by police

Stone Businessman : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने छापेमारी में 28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया है। सोने की कीमत करीब 21.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस तरह कुल बरामदगी करीब 50 करोड़ रुपये की है। नोटों का ढेर इतना बड़ा था कि उन्हें गिनते-गिनते 5 करेंसी काउंटिंग मशीनें खराब हो गईं।

आरोपी स्टोन कारोबारी है

पुलिस ने आरोपी मिनार मंडल को गिरफ्तार किया है। वह पहले राज्य परिवहन विभाग में बस ड्राइवर था और बाद में स्टोन कारोबार से जुड़ गया। आरोपी फरार पत्थर कारोबारी तुलु मंडल उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन का मैनेजर और साला है। तुलु मंडल वही शख्स है, जिसने 2024 में अपनी बेटी की करीब 100 करोड़ रुपये की आलीशान शादी कराई थी।

तुलु मंडल के टीएमसी नेता से संबंध

तुलु मंडल को पूर्व टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल का करीबी माना जाता है। अनुब्रत जून में टीएमसी के बागी ऋतब्रत बनर्जी गुट में शामिल हो गए थे। बंगाल के मुंख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने सराहनीय काम किया है। उन्होंने छापेमारी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

पहले 20 करोड़ कैश मिला, फिर रकम बढ़कर 28 करोड़ हुई

जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार रात मिनार मंडल के घर पर छापेमारी शुरू की थी। पहले 20 करोड़ रुपये कैश मिला था। पूरी रात चली गिनती के बाद बरामद रकम बढ़कर 28.5 करोड़ रुपये हो गई। कैश को लोहे के बक्सों में भरकर मोहम्मद बाजार थाने ले जाया गया, जहां से इसे बैंक में जमा कराया जाएगा। पुलिस ने घर से 1-1 किलो के 14 गोल्ड बार और 100-100 ग्राम के 10 गोल्ड बिस्किट भी बरामद किए। इनकी कुल कीमत करीब 21.5 करोड़ बताई गई है। गिरफ्तारी के बाद मिनार मंडल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि कैश और सोना तुलु मंडल का है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि करोड़ों रुपए की नकदी और सोना कहां से आया और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

 टैक्स वसूली में करोड़ों की गड़बड़ी 

जानकारी के अनुसार पुलिस को शक है कि बरामद नकदी पत्थर खदानों से वसूले गए सरकारी राजस्व का हिस्सा है, जिसे सरकारी खजाने में जमा कराने के बजाय हड़प लिया गया। 2016-17 के आसपास तुलु मंडल ने बीरभूम की स्टोन क्वारियों में डीसीआर वसूली का काम संभाला था। आरोप है कि सरकारी टैक्स की वसूली में करोड़ों रुपए की गड़बड़ी हुई। बीजेपी सरकार ने दावा किया है कि पहले सरकार के खाते में रोज सिर्फ 20-30 लाख जमा होते थे। अब 83 करोड़ प्रति महीने मिलते हैं।

जांच एजेंसियों की नजर में

तुलु मंडल पहले भी जांच एजेंसियों के रडार पर रह चुका है। 2022 में कैटल स्मगलिंग केस में सीबीआई ने उसके ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके बाद ईडी ने भी उसे पूछताछ के लिए दिल्ली तलब किया था। हालांकि, इन आरोपों पर अब तक कोई अंतिम न्यायिक फैसला नहीं आया है।

जनता की संपत्ति लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

इधर बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे रेत माफिया और अवैध सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई बताया। उन्होंने लिखा कि मोहम्मद बाजार थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर रेत माफिया तुलु मंडल उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन के ठिकाने पर छापा मारा गया। यहां से करोड़ों रुपए नकद और 15 किलो सोना बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि जनता की संपत्ति लूटने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। माफिया सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें – संसद के मानसून सत्र में विपक्ष हावी, राममंदिर चढ़ावा चोरी पर प्रदर्शन

यह भी देखें-‘लिखित आदेश दो, तभी उठेंगे’ RU में छात्र नेता शुभम रेवाड़ की भूख हड़ताल जारी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ajmer Congress

नगर निगम अजमेर चुनाव 2026 का आगाज, कांग्रेस में चुनावी सरगर्मियां तेज

Rajasthan High Court

रामगढ़ बांध में अतिक्रमण पर सुनवाई; राजस्थान हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन अधिकारियों को लगाई फटकार

Student Protest in Jaipur

जयपुर में अनशन पर बैठे छात्र-नेता को पुलिस ने सोनम वांगचुक की तर्ज पर उठा करवाया भर्ती

Paytm Payment Bank

Paytm Payment Bank को बंद करने का आदेश, UPI सेवाएं चलती रहेंगी, लेन देन आसानी से होगा

Iran war

अमेरिका-ईरान जंग मिस्र तक पहुंची, अरब देशों का जंग से दूर रहने का प्लान

Ashok Gehlot

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत बोले- आगे भी पेपरलीक होंगे, मैनेजमेंट सुधारने की जरुरत

Coka Cola crises

कम दामों की कोल्ड ड्रिंक में उलझकर Coca-Cola कंपनी परेशान, भारत में घट रहा कारोबार

Stone Businessman house raid by police

पश्चिम बंगाल में पत्थर कारोबारी के घर मिला 28 करोड़ कैश, 15 किलो सोना

Parliament news

PM मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, लोकसभा हंगामें के चलते स्थगित

2

2