KBP Times

बांग्लादेश में कट्टरपंथी जमात की हार, तारिक रहमान पर अवाम ने जताया भरोसा

Tarik Rehman and bangladesh

Bangladesh Nationalist Party win : बांग्लादेश चुनाव में जमात ए इस्लामी के नेतृत्व में गठबंधन को हार का सामना करना पडा है, वहीं बांग्लादेश की अवाम ने एक माह पूर्व ही राजनीति में सक्रिय हुए तारिक रहमान पर भरोसा जताते हुए उनकी पार्टी बीएनपी जबरदस्त जीत दिलाई है। गुरुवार को हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान के पुत्र तारिक रहमान लम्बे समय के बाद लंदन से बांग्लादेश पहुंचे थे जहां उन्होने बीएनपी गठित कर चुनाव लडा। बीएनपी ने 299 सीटों में से 209 हासिल कर बडी जीत दर्ज कराई है। अब तक 286 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 दलों के गठबंधन को अब तक 70 सीटें मिली हैं। जमात प्रमुख शफीकुर रहमान ने ढाका-15 सीट से जीत दर्ज की है। देश में करीब 20 साल बाद बीएनपी की सरकार बनी है। 2008 से 2024 तक वहां शेख हसीना की आवामी लीग सत्ता में थी।

बहुत महत्वपूर्ण था यह चुनाव

बांग्लादेश में 2024 के बड़े आंदोलन के बाद 12 फरवरी को पहली बार राष्ट्रीय चुनाव हुए. इसे देश की राजनीति के लिए बहुत अहम माना जा रहा है. ये चुनाव अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस की निगरानी में कराए गए. इस बार लोगों ने दो तरह से वोट डाले. एक वोट नई संसद चुनने के लिए और दूसरा वोट संविधान में होने वाले बदलावों, यानी जुलाई चार्टर, पर अपनी राय देने के लिए.

शेख हसीना ने चुनाव को बताया दिखावा

तारिक रहमान ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था और उन्होंने दोनों ही सीटें ढाका 17 और बोगुरा 6 जीत ली हैं. वहीं दूसरी तरफ, अवामी लीग को इस चुनाव में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं मिली.

इस जीत के साथ पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे और बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। तारिक ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था और दोनों पर जीत हासिल की है। वे पिछले साल दिसंबर में 17 साल बाद देश लौटे थे।

यह भी पढ़ें : बांग्लादेश में चुनावी हिंसा: कई बूथों पर भयंकर झड़पें, BNP नेता की मौत, जमात के 6 कार्यकर्ता घायल

बांग्लादेश में 35 साल बाद कोई पुरुष प्रधानमंत्री बनेगा। 1988 में काजी जफर अहमद प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद 1991 से 2024 तक देश की राजनीति में पूर्व पीएम शेख हसीना और खालिदा जिया का दबदबा रहा। ये दोनों ही प्रधानमंत्री बनती रहीं।

यह भी देखें : जयपुर कलेक्ट्रेट सर्किल पर ‘अतिक्रमण’ का अलॉटमेंट! | फुटपाथ पर ठेले, रोड पर जाम

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

Houti attack

हूती विद्रोहियों का सऊदी जहाजों पर हमला, बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट में तनाव, अमेरिका ने दी साइबर अटैक की चेतावनी

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

2

2