KBP Times

बांग्लादेश में चुनावी हिंसा: कई बूथों पर भयंकर झड़पें, BNP नेता की मौत, जमात के 6 कार्यकर्ता घायल

बांग्लादेश में चुनावी हिंसा: कई बूथों पर भयंकर झड़पें, BNP नेता की मौत, जमात के 6 कार्यकर्ता घायल

Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश में आज 13वें संसदीय चुनाव (13th Jatiya Sangsad Election) के लिए वोटिंग जारी है। यह चुनाव 2024 के छात्र-नेतृत्व वाले विद्रोह के बाद पहला बड़ा चुनाव है, जिसमें शेख हसीना की सरकार गिर गई थी। अंतरिम सरकार के प्रमुख नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने खुद मतदान किया और इसे “ऐतिहासिक” बताया।लेकिन चुनाव का माहौल हिंसा से प्रभावित हो गया है। कई जगहों पर झड़पें हुईं, जिसमें BNP के एक स्थानीय नेता की मौत हो गई और जमात-ए-इस्लामी के कई कार्यकर्ता घायल हुए। शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग को चुनाव से बाहर रखा गया है, जिसके कारण उन्होंने इसे “नकली और दिखावटी” करार दिया है।

BNP नेता मोहिबुज्जमान कोच्चि की मौत

खुलना जिले के आलिया मदरसा पोलिंग स्टेशन पर सुबह मतदान के दौरान BNP और जमात-ए-इस्लामी कार्यकर्ताओं के बीच तनाव हुआ। BNP के दावे के अनुसार, मोहिबुज्जमान कोच्चि (55-60 वर्ष) ने केंद्र के अंदर प्रचार पर आपत्ति जताई, जिसके बाद जमात समर्थकों ने उन्हें धक्का दिया। धक्के से गिरकर उनका सिर पेड़ से टकराया और गंभीर चोट लगी। अस्पताल पहुंचने पर उनकी मौत हो गई।
खुलना मेट्रोपॉलिटन BNP के पूर्व ऑफिस सेक्रेटरी कोच्चि थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जबकि जमात पक्ष का कहना है कि वह बीमार पड़ गए थे।

बागेरहाट जिले में जमात कार्यकर्ताओं पर हमला

बागेरहाट के श्यामनखोला (या शारनखोला/श्यामनगर क्षेत्र) में पोलिंग बूथ के पास झड़प हुई। जमात-ए-इस्लामी के 6 कार्यकर्ता घायल हो गए, जिन्हें श्यामनखोला उपजिला स्वास्थ्य परिसर में भर्ती कराया गया।
बागेरहाट-4 सीट से जमात उम्मीदवार प्रिंसिपल अब्दुल अलीम ने पुष्टि की कि सुबह चुनावी तनाव के बीच उनके कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ। विभिन्न रिपोर्ट्स में BNP और जमात के बीच झड़प में 8 से 19 तक लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा गोपालगंज में पोलिंग सेंटर पर क्रूड बम फेंका गया, जिसमें एक 13 साल की लड़की सहित 3 लोग घायल हो गए ।तो वही कई जिलों में BNP और जमात के बीच झड़पें हुई जिसमें दर्जनों लोग  घायल हुए इतना ही नही चुनाव से पहले भी हिंसा की कई घटनाएं हुईं, जिसमें 40+ लोग घायल हुए थे।

राजनीतिक पृष्ठभूमि

  • आवामी लीग पर प्रतिबंध: शेख हसीना भारत में निर्वासित हैं और उन्होंने चुनाव को “नकली” बताया, साथ ही मतदाताओं से बहिष्कार की अपील की।
  • मुख्य मुकाबला BNP और जमात-ए-इस्लामी के गठबंधन के बीच।
  • यूनुस सरकार ने “मुक्त और निष्पक्ष” चुनाव का वादा किया है, लेकिन हिंसा से सवाल उठ रहे हैं।
  • साथ ही संवैधानिक सुधारों पर रेफरेंडम भी हो रहा है।

बांग्लादेश में वोटिंग जारी है, लेकिन हिंसा की ये घटनाएं चुनाव की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर रही हैं। स्थिति पर नजर रखी जा रही है

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Search Operation

पुंछ में सेना की तलाशी अभियान में 7 संदिग्ध IED मिले, लाइट मशीन गन की मैगजीन भी मिली

India-Pakistan

UN में भारत ने पाक को लगाई फटकार, कहा- पाकिस्तान अल्पसंख्यकों पर नसीहत न दे

Shradda model

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्वा, उसकी बहन और ड्राइवर को जेल

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी, प्रदर्शन और धरने से कुछ नहीं होगा

2

2