KBP Times

BA पास 25 साल की कनिष्का कैसे बनी OTT ठगी की मास्टरमाइंड? विदेश में बैठे भारतीयों से ऐसे उड़ाए करोड़ों

नोएडा साइबर पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन OTT सब्सक्रिप्शन फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें 25 वर्षीय BA पास कनिष्का सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह गैंग विदेशों में रहने वाले भारतीयों को सस्ते OTT सब्सक्रिप्शन का लालच देकर करोड़ों रुपये ठग चुका है।

दो साल से चल रहा था फ्रॉड, मास्टरमाइंड सिर्फ BA पास लड़की

जांच के दौरान सामने आया कि इस गैंग की लीडर 25 वर्षीय कनिष्का है, जिसने कोविड काल में BA पास किया और फिर कई IT सेक्टर की कंपनियों में काम किया। इसी दौरान उसकी दोस्ती बीटेक पास अनिल से हुई, जिसने उसे डिजिटल फ्रॉड की बारीकियां सिखाईं।

दोनों ने मिलकर एक प्राइवेट फर्म बनाई और फिर नोएडा सेक्टर-2 में एक शानदार ऑफिस किराए पर लेकर कॉल सेंटर तैयार किया। नौकरी उन्हीं लोगों को दी गई जो अंग्रेजी में धाराप्रवाह बात कर सकें।

100–300 डॉलर में बेचते थे OTT सब्सक्रिप्शन

गिरोह का असली खेल कॉल सेंटर से चलता था। कर्मचारी विदेशों में मौजूद भारतीयों को फोन करके सस्ते सब्सक्रिप्शन ऑफर करते:

  • 100 से 300 डॉलर (₹9,000–₹27,000) तक के पैकेज

  • पैकेज दिखने में 24 महीनों का

  • लेकिन 4 महीने में ही सब्सक्रिप्शन बंद कर दिया जाता

जब ग्राहक शिकायत करते, तो उन्हें “पेड कंटेंट देखा गया” जैसे बहाने बनाकर टाल दिया जाता और फिर उनसे दोबारा नया सब्सक्रिप्शन खरीदने के लिए दबाव बनाया जाता।

करोड़ों का ट्रांजैक्शन, 6 बैंक अकाउंट फ्रीज़

जांच में खुलासा हुआ कि इस गैंग ने दो साल में अलग-अलग बैंक खातों में करोड़ों का ट्रांजैक्शन किया।
पुलिस ने:

  • 6 बैंक खाते फ्रीज़ कर दिए

  • ऑफिस का किराया लगभग ₹1.5 लाख

  • हर महीने कर्मचारियों को ₹3 लाख वेतन

  • गाड़ियों व अन्य खर्चों की जिम्मेदारी भी कनिष्का संभालती थी

गैंग में कौन क्या करता था?

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी साधारण परिवारों से आते हैं लेकिन अंग्रेजी बोलने और कंप्यूटर ऑपरेट करने में माहिर थे।

गिरोह की भूमिका इस प्रकार थी:

  • कनिष्का (25) – मास्टरमाइंड, पैसे व मैनेजमेंट की जिम्मेदार।

  • अनिल बघेल (28) – टेक्निकल हैकर, OTT सर्वर अनलॉक करना व IPTV सेटअप संभालता था।

  • मनीष त्रिपाठी (32) – डेटा मैनेजर, विदेशी भारतीयों का डेटा और पेमेंट ट्रेल छिपाने की जिम्मेदारी।

  • गौरव बघेल (23) – ऑपरेशन्स टीम हेड, सब्सक्रिप्शन कटने पर ग्राहकों से बातचीत।

  • राधा बल्लभ (30) – सॉफ़्टवेयर ऑपरेटर, कस्टम पैनल और नकली OTT ऐप बनाना।

  • योगेश बघेल (20) – नया ग्राहक जोड़ने का काम, फेसबुक–इंस्टा–टेलीग्राम पर फर्जी एड चलाना।

पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस अब इस गैंग के अंतरराष्ट्रीय लिंक की जांच कर रही है। टीम यह भी पता लगा रही है कि ये लोग OTT प्लेटफॉर्म की पेड स्ट्रीमिंग कैसे हैक कर रहे थे और कितने लोगों को ठगा गया है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sheikh Haseena

Off Camera शेख हसीना ने दिया भाषण, बोलीं- भारत मित्र देश लेकिन जाना है अपने लोगों के पास

Mahipal Singh Makrana

श्री राजपूत करणी सेना ने कहा- हमारी दो मांगे मानी लेकिन UGC पर जारी रहेगा संघर्ष

Rahul Gandhi PC

दिल्ली में राहुल गांधी प्रेस के सामने लाए पीड़ित छात्र-छात्राएं, कहा-इनका लगातार शोषण

Mark Zuckerberg

CSAM कंटेंट और डीपफेक पर झुका मेटा, मार्क जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी

Khosla ka Ghosla 2

फिल्म ‘खोसला का घोसला-2’ की शूटिंग पूरी, अनुपम खेर ने की बोमन ईरानी की तारीफ

Article 370

आर्टिकल 370 हटाने के 7 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- बड़े सपने देखने…

Space rocket touch moon

4000 किलो वजनी रॉकेट चांद से टकराया, नासा ने कहा- धरती को खतरा नहीं

Kiran rijijiju and rahul-priyanka

संसद में परिसीमन पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष आमने सामने

meta jukarburga nd pm modi

Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने भारत सरकार से मांगी माफी, PM मोदी का विडियो हटाने का मामला

2

2