DRDO : भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से 2 मिसाइलें दागने की क्षमता हासिल कर ली है। आज परीक्षण के दौरान लॉन्चर से 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट को सफलतापूर्वक तबाह किया गया। टेस्ट में सफलता मिलते ही भारतीय वैज्ञानिकों में खुशी की लहर दौड गई। जानकारी के अनुसार लॉन्चर को पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात की जाएगी।
प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण
DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर से प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। इसकी खासियत यह है कि एक ही लॉन्चर से 2 मिसाइलें लगातार दागी जा सकती हैं। 500 किलोमीटर तक मार करने वाली यह मिसाइल दुश्मन के अलग-अलग ठिकानों को निशाना बना सकती है। इसे क्वासी-बैलेस्टिक मिसाइल कहा जाता है, क्योंकि यह उड़ान के दौरान अपना रास्ता भी बदल सकती है। इस परीक्षण के पहले 2km के दायरे में रहने वाले लोगों को वहां से हटा दिया गया था। रूस और अमेरिका पहले से ही इस तरह की मल्टी-मिसाइल लॉन्च क्षमता वाले सिस्टम विकसित कर चुके हैं। हालांकि, भारत ने यह क्षमता अपनी स्वदेशी तकनीक से विकसित की है।
24 घंटे में दूसरी सफलता
कल ही DRDO ने इसी रेंज से VSHORADS (वैरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस) के 3 सक्सेसफुल टेस्ट किए थे, जो 6 KM दूर ड्रोन और हेलिकॉप्टर को मार गिरा सकता है। सोर्स के मुताबिक, प्रलय के बाद अब इसका एयरफोर्स वर्जन ‘प्रलय-ALBM’ और लंबी रेंज वाले प्रलय-2 पर काम चल रहा है।
दिवाली से पहले महंगाई का बड़ा झटका! LPG सिलेंडर के बढ़े दाम, जयपुर में ₹2847 पहुंची कीमत


