Uttarakhand Assembly Election 2027: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में दिल्ली की लोकसभा सांसद एवं उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज कोटद्वार पहुंचीं. यहां भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इसके बाद आयोजित संगठनात्मक बैठक में पार्टी की मजबूती, बूथ प्रबंधन और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई.
बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
कोटद्वार में आयोजित संगठनात्मक बैठक में बांसुरी स्वराज के साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज भी मौजूद रहीं. बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक कार्ययोजनाओं और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बांसुरी स्वराज ने कार्यकर्ताओं से संगठन की जमीनी संरचना को अधिक प्रभावी बनाने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया. उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने पर भी जोर दिया.
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर चर्चा
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां प्रमुख विषय रहीं. प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और आपसी समन्वय के साथ काम करने की अपील की. पार्टी पदाधिकारियों ने बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने चुनावी तैयारियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
सतपुली में भी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
कोटद्वार प्रवास के बाद पौड़ी जाते समय बांसुरी स्वराज का सतपुली में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. यहां उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों पर संवाद किया. इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बिष्ट, कोटद्वार जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, जिला प्रभारी रमेश मोखरी और पौड़ी जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत सहित कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: अभिनेता इमरान खान को बॉम्बे HC से बड़ी राहत, भारत छोड़ने के आदेश पर रोक


