KBP Times

IND vs NZ: अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक से न्यूजीलैंड में भारत का धमाका, 6 विकेट से जीता तीसरा T20

IND vs NZ

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाकर सीरीज अपने नाम कर ली है. वेलिंगटन में खेले गए मुकाबले में जीत के सबसे बड़े हीरो अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने महज 38 गेंदों में 113 रनों की विस्फोटक पारी खेली. भारत ने 199 रनों का लक्ष्य सिर्फ 13.2 ओवर में हासिल कर लिया.

न्यूजीलैंड ने बनाए 198 रन, डेरिल मिचेल की शानदार पारी
टॉस जीतकर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 198 रन बनाए. कीवी टीम की शुरुआत खराब रही और टिम सीफर्ट महज 2 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद फिन एलन ने 40 रन बनाए. डेरिल मिचेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 89 रन बनाए, जबकि बेवन जैकब्स ने नाबाद 39 रनों का योगदान दिया.

अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, 35 गेंदों में रचा इतिहास
199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 35 गेंदों में अपना चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ दिया। उन्होंने 38 गेंदों पर 9 चौकों और 11 छक्कों की मदद से 113 रन बनाए. उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को पूरी तरह दबाव में ला दिया.

वैभव सूर्यवंशी ने भी मचाया धमाल, पावरप्ले में बने 118 रन
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी महज 19 गेंदों में 45 रन ठोक दिए. उनकी पारी में 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. भारत ने शुरुआती छह ओवर में ही 118 रन बना दिए. इसके बाद संजू सैमसन ने 18 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 5 रन बनाए.

न्यूजीलैंड की धरती पर लगातार तीसरी टी20 सीरीज जीत
भारतीय टीम ने 13.2 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड की धरती पर भारत की यह लगातार तीसरी टी20 सीरीज जीत है. शुरुआती तीनों मुकाबले जीतने के बाद अब टीम इंडिया की नजरें शेष दो मैच जीतकर सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप करने पर होंगी.

यह भी पढ़ें: 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भारत का दमदार संदेश, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस का संकल्प, ओम बिरला बोले- युद्ध नहीं…

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Bansuri Swaraj

उत्तराखंड में BJP ने 2027 चुनाव के लिए कसी कमर, कोटद्वार में बांसुरी स्वराज ने दिया बूथ मजबूती का मंत्र

Imran Khan

अभिनेता इमरान खान को बॉम्बे HC से बड़ी राहत, भारत छोड़ने के आदेश पर रोक

Madan Rathore

“शगूफा लाकर यहां छेड़ देते हैं…” राहुल गांधी के विदेश दौरे पर मदन राठौड़ ने साधा निशाना

IND vs NZ

IND vs NZ: अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक से न्यूजीलैंड में भारत का धमाका, 6 विकेट से जीता तीसरा T20

Brics Parliamentary Forum 2026

12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भारत का दमदार संदेश, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस का संकल्प, ओम बिरला बोले- युद्ध नहीं…

Rahul Gandhi News

“हम रुकेंगे नहीं जब तक ज्ञानेश कुमार…” ‘वोट अधिकार जीने का अधिकार’ जनसुनवाई में बोले राहुल गांधी

Diwali 2026 Calendar

धनतेरस से लेकर दीवाली और भाई दूज कब कौन-सा त्योहार? जानें लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त और दीपोत्सव का पूरा कैलेंडर

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश

UNSC में भारत की दो टूक: वीटो पावर के बिना स्थायी सदस्यता मंजूर नहीं, कहा- दूसरे दर्जे का दर्जा स्वीकार नहीं

Kharge Statement bjp protest

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर भाजपा हमलावर, देशभर में कर रही विरोध प्रदर्शन

2

2