KBP Times

“हम रुकेंगे नहीं जब तक ज्ञानेश कुमार…” ‘वोट अधिकार जीने का अधिकार’ जनसुनवाई में बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi News

Rahul Gandhi News: राजधानी दिल्ली में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के आरोपों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने त्रिलोकपुरी ब्लॉक-20 में आयोजित ‘वोट अधिकार, जीने का अधिकार’ जनसुनवाई में हिस्सा लेते हुए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश के करोड़ों नागरिकों, खासकर गरीबों, को मतदान के अधिकार से वंचित किया जा रहा है. हम काफी समय से यह मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन अब पूरा देश समझ रहा है कि ‘वोट चोरी’ टॉप लेवल से की जा रही है. गरीबों को वोटर लिस्ट से हटाया जा रहा है. नरेंद्र मोदी सिर्फ अमीरों का हिंदुस्तान बनाने पर तूले हैं. आज की बैठक में सबने देखा कि कैसे 4 बूथों से 416 नाम गैर-कानूनी तरीके से हटा दिए गए. इस बारे में हम जब भी ज्ञानेश कुमार से सवाल पूछते हैं, तो वे कोई जवाब नहीं देते. जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक पूरा विपक्ष एकजुट होकर इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता रहेगा.

1 नवंबर की रैली पर VHP ने उठाए सवाल
वहीं,दूसरी ओर, विश्व हिंदू परिषद ने रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख पर आपत्ति जताई है. वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि त्योहारों के दौरान राजनीतिक रैलियों से आम जनता और व्यापारियों को परेशानी हो सकती है. उन्होंने दावा किया कि 1 नवंबर को अहोई अष्टमी का पर्व होने के कारण रैली से त्योहार की तैयारियां और बाजार प्रभावित हो सकते हैं.

व्यापारियों ने जताई कारोबार प्रभावित होने की आशंका
दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में व्यापारियों ने भी रैली की तारीख बदलने की मांग उठाई है. चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि सुरक्षा प्रतिबंधों, ट्रैफिक डायवर्जन और सड़कों पर संभावित रोक से ग्राहकों को बाजार पहुंचने में परेशानी हो सकती है. व्यापारियों ने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र भेजकर रैली आगे बढ़ाने की अपील की है.

राहुल का पलटवार-चुनाव आयुक्त को हटाइए, प्रदर्शन खत्म होगा
व्यापारियों की आपत्ति पर राहुल गांधी ने कहा कि यदि वे प्रधानमंत्री से मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग करें, तो विरोध-प्रदर्शन 30 सेकंड में समाप्त हो जाएंगे. फिलहाल, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर विपक्ष के आरोपों और रैली की तारीख पर उठी आपत्तियों ने दिल्ली की सियासत गरमा दी है.

यह भी पढ़ें: UNSC में भारत की दो टूक: वीटो पावर के बिना स्थायी सदस्यता मंजूर नहीं, कहा- दूसरे दर्जे का दर्जा स्वीकार नहीं

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Imran Khan

अभिनेता इमरान खान को बॉम्बे HC से बड़ी राहत, भारत छोड़ने के आदेश पर रोक

Madan Rathore

“शगूफा लाकर यहां छेड़ देते हैं…” राहुल गांधी के विदेश दौरे पर मदन राठौड़ ने साधा निशाना

IND vs NZ

IND vs NZ: अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक से न्यूजीलैंड में भारत का धमाका, 6 विकेट से जीता तीसरा T20

Brics Parliamentary Forum 2026

12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भारत का दमदार संदेश, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस का संकल्प, ओम बिरला बोले- युद्ध नहीं…

Rahul Gandhi News

“हम रुकेंगे नहीं जब तक ज्ञानेश कुमार…” ‘वोट अधिकार जीने का अधिकार’ जनसुनवाई में बोले राहुल गांधी

Diwali 2026 Calendar

धनतेरस से लेकर दीवाली और भाई दूज कब कौन-सा त्योहार? जानें लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त और दीपोत्सव का पूरा कैलेंडर

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश

UNSC में भारत की दो टूक: वीटो पावर के बिना स्थायी सदस्यता मंजूर नहीं, कहा- दूसरे दर्जे का दर्जा स्वीकार नहीं

Kharge Statement bjp protest

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर भाजपा हमलावर, देशभर में कर रही विरोध प्रदर्शन

medical camp

जयपुर में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

2

2