KBP Times

PM मोदी से मिले CM भजनलाल, पंचायत चुनावों के बाद मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

CM meet PM

CM Bhajanlal Sharma: राजस्थान में पंचायत चुनावों की सियासी हलचल के बीच सीएम भजनलाल शर्मा ने आज गुरुवार को नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रदेश में निकाय चुनाव के बाद मुख्यमंत्री की पीएम मोदी से ये पहली मुलाकात है। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच प्रदेश में हुए निकाय चुनाव और आगामी पंचायत चुनावों को लेकर चर्चा हुई है। इसके अतिरिक्त मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर भी फिर से चर्चा का बाजार गर्म हो चला है।

मंत्रिमंडल में फेरबदल पर चर्चा

इस मुलाकात के बाद एक बार फिर प्रदेश में मंत्रिमंडल फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव के बाद सीएम भजनलाल शर्मा अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल भी कर सकते है। प्रदेश में लंबे समय से अटकी हुई राजनीतिक नियुक्तियों का रास्ता भी खुल सकता है। सीएम भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी से मुलाकात के समय उन्हें मां दुर्गा की मूर्ति भी भेंट की।

दिसंबर में सरकार के तीन साल पूरे

प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने 15 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। राजस्थान के साथ-साथ ही मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी की सरकारें बनी थी। दोनों जगह पिछले साल ही मंत्रिमंडल फेरबदल हो चुका है, लेकिन प्रदेश में यह पेंडिंग चल रहा है। दिसंबर में सरकार को तीन साल भी पूरे होने वाले है। ऐसे में माना जा रहा है कि पंचायत चुनावों के ठीक बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल फेबदल देखने को मिल सकता है।

पीएम मोदी को दी बधाई

सीएम भजनलाल शर्मा ने इस मौके पर पीएम मोदी को उनके शासन प्रमुख के पद पर 25 साल पूरे करने पर बधाई भी दी। बता दें कि बुधवार को ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के जनसेवा काल पर अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया गया था।

यह भी पढ़ें –जयपुर के करीब जोबनेर में खान ढहने से युवक की मौत, मशीन ड्राइवर घायल

यह भी देखें – जयपुर में PWD ठेकेदारों का बड़ा आंदोलन! गेट खुलवाने तक डटे रहे प्रदर्शनकारी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

attackers identified

टाइगर श्राफ के हमलावरों की हुई पहचान, अनिल पंडित ने ऑडियो मैसेज में फिर दी धमकी

Para Asian Games

Para Asian Games- भारत की मोना ने गोल्ड और अवनी ने सिल्वर जीता

threat to majistrate

दिल्ली में मजिस्ट्रेट को धमकी; CJP ने कहा “इससे आशुतोष और सौरव की जमानत से क्या संबंध?”

Bomb Information in flight

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना; फाइटर जेट की निगरानी में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Tiger Shroff attack

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कोटा पुलिस ने तीन संदिग्ध पकड़े

Prakash Raj

अभिनेता प्रकाश राज बोले- लोकतांत्रिक तरीके से बदलेंगे सरकार, भारत बांग्लादेश या नेपाल नहीं

CJP foundar Abhijit Dipke

दिल्ली कोर्ट ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को दी जमानत, 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली

Asaduddin Owaisi and kiran rijiju

केन्द्रीय मंत्री रिजिनू बोले-ओवैसी से सीखें विपक्षी नेता; AIMIM चीफ ने कहा – मोदी से मतभेद मगर गोरा हुक्म नहीं दे सकता

Vasundhara Raje

वसुंधरा राजे की राजनीति… वापसी या सियासी हाशिया?

2

2