Press Conference : दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और आइसा संगठन की संयुक्त प्रेस वार्ता (Press Conference) में हंगामा हो गया। आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा ने जैसे ही बोलना शुरु किया वहां कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। विरोध करने वालों की पहचान नहीं हो सकी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल, प्रशांत भूषण और एक्टर प्रकाश राज भी थे। 23 अक्टूबर से पीपुल्स अंगेस्ट एसआईआर अभियान शुरु करने की भी घोषणा की गई है।
तिरंगा फहराने को भी अपराध बना रही
सीजेपी के संस्थापक दीपके ने आरोप लगाया कि सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए तिरंगा फहराने को भी अपराध बना रही है। उन्होंने कहा कि आशुतोष रांका और सौरव दास जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने गए थे, लेकिन उन्हें जेल भेज दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार ज्ञानेश कुमार को क्यों बचा रही है? नेहा ने कहा कि लोगों को हिरासत में लेने और उनके साथ मारपीट करने से आंदोलन नहीं रुकेगा। सीजेपी और दूसरे संगठनों ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराकर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। वे वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को रोकने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसने क्या कहा, 4 बड़े बयान
अभिनेता प्रकाश राज ने (Press Conference) कहा कि ज्ञानेश कुमार को मोदी-शाह ने हिरासत में रखा है. कल अमित शाह जी ने कहा कि राहुल गांधी घुसपैठियों को बचा रहे हैं। घुसपैठियों को रोकने की जिम्मेदारी अमित शाह और सरकार की है, चुनाव आयोग की नहीं। ज्ञानेश कुमार को मोदी-शाह ने अवैध रूप से हिरासत में लिया है। उन्हें रिहा कीजिए, वे हमारे प्राइम विटनेस हैं। उन्हें जनता के सामने रिहा किया जाए।
भाजपा ने भी आंदोलन किया
आप नेता और वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि सरकार की बर्बरता जारी रही, तो सत्ता बदलनी होगी। भाजपा ने भी बार-बार आंदोलन करके सरकार बदली है। सरकार के खिलाफ विरोध करना कोई अपराध नहीं है। इस देश में तानाशाह सरकार नहीं चल सकती।
यह भी पढ़ें –सुप्रीम कोर्ट में CJP प्रदर्शन पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- कोर्ट को कोई डरा-धमका नहीं सकता
यह भी देखें – जयपुर में PWD ठेकेदारों का बड़ा आंदोलन! गेट खुलवाने तक डटे रहे प्रदर्शनकारी



