KBP Times

यूपी में चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को झटका, तीन विधायक हुए भाजपा में शामिल

SP MLA Join BJP

SP MLA Join BJP : लखनऊ, उत्तर प्रदेश. समाजवादी पार्टी (सपा) को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है, जब उसके तीन बागी विधायक, राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं. इस दलबदल को आगामी चुनावों से पहले सपा के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती के रूप में देखा जा रहा है. भाजपा में शामिल होने के बाद, अभय सिंह ने समाजवादी पार्टी छोड़ने के कई कारण बताए. उन्होंने कहा कि रामचरितमानस विवाद और सनातन विरोधी आचरण पर पार्टी नेतृत्व की चुप्पी से उनका मन आहत हुआ.

राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग

राकेश प्रताप सिंह अमेठी की गौरीगंज सीट से विधायक हैं। अभय सिंह अयोध्या की गोसाईंगंज सीट और विनोद चतुर्वेदी जालौन की कालपी विधानसभा सीट से विधायक हैं। इन विधायकों ने 2022 में एसपी के टिकट पर चुनाव जीता था, लेकिन 2024 में राज्यसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार को वोट किया था।

अमेठी में हुआ ज्वॉइनिंग का कार्यक्रम

बीजेपी ने इस बड़े ज्वॉइनिंग कार्यक्रम के लिए अमेठी को चुना है। इस कार्यक्रम में स्मृति ईरानी और यूपी बीजेपी के अध्यक्ष पंकज चौधरी मौजूद रहीं। इस कार्यक्रम के जरिए बीजेपी विधानसभा चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में है।

1. राकेश प्रताप सिंह
(गौरीगंज सीट, अमेठी)
2.अभय सिंह
(गोसाईंगंज सीट, अयोध्या)
3. विनोद चतुर्वेदी
(कल्पी सीट, जालौन)

जानिए राकेश प्रताप सिंह के बारे में

राकेश प्रताप सिंह अमेठी की गौरीगंज सीट से विधायक हैं। 2012 से समाजवादी पार्टी के साथ थे। 2017, 2022 में सपा के टिकट पर विधायक बने। लगातार तीसरी बार 2022 में विधायक बने। फरवरी 2024 में राज्यसभा चुनाव में सपा से बगावत की थी। राज्यसभा चुनाव में ठश्रच् कैंडिडेट को वोट किया था। जून 2025 में सपा ने निष्कासित कर दिया था। सपा पर तुष्टिकरण और सनातन के अपमान का आरोप लगाते रहे हैं।

जानिए अभय सिंह के बारे में

अयोध्या जिले की गोसाईंगंज सीट से विधायक अभय सिंह भी समाजवादी पार्टी के चर्चित नेताओं में शामिल रहें। उनका नाम पहले भी पार्टी नेतृत्व से मतभेदों और राजनीतिक बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में रहा है। उनके पाला बदलने की स्थिति में अयोध्या क्षेत्र की राजनीति में नई हलचल देखने को मिल सकती है। अब अभय सिंह ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है।

जानिए विनोद चतुर्वेदी के बारे में

जालौन जिले की कालपी विधानसभा सीट से विधायक विनोद चतुर्वेदी भी इस चर्चा में शामिल हैं। उनके बीजेपी में जाने की संभावना को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थी। आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, स्मृति ईरानी के सामने भाजपा में शामिल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें – दिल्ली के कनॉट प्लेस पर CJP 16 अक्टूबर को करेगी प्रदर्शन, एयरपोर्ट पर पैसेंजर बोला- क्यों देश को खराब कर रहा भाई

यह भी देखें – दशहरे से पहले रावण पर महंगाई की मार, जयपुर में 60 हजार तक पहुंचे पुतलों के दाम | Dussehra 2026

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2