Share Market : आज भारत के शेयर बाजार में रुपए में 91 पैसे की बंपर तेजी देखने को मिली है बावजूद इसके सेंसेक्स 625 अंक टूटा है। जिसकी वजह से शेयर बाजार निवेशकों को ट्रेडिंग डे के दौरान करीब 7 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो गया। जानकारों के मुताबिक रुपए और कच्चे तेल की कीमत पर 5 कारण काफी भारी पड़ते हुए दिखाई दिए. जिसमें बॉन्ड यील्ड में तेजी शामिल है, जोकि मल्टी ईयर के हाई पर पहुंच गई है।
विदेशी निवेशकों की मुनाफावसूली लगातार जारी
विदेशी निवेशकों का मुनाफा वसूली कर पैसा निकाल रहे हैं। मौजूदा साल में ये आंकड़ा 3 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि ईरान वॉर में फिर से तीखापन आ गया है. जिसकी वजह से सेंटीमेंट खराब हुआ है, एशियाई बाजारों की गिरावट का असर भी भारत में देखने को मिला।
शेयर बाजार में गिरावट
सोमवार को शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद हुए थे. जहां सेंसेक्स करीब 300 अंकों की तेजी के साथ 72,771.32 अंकों पर ओपन हुआ था और सत्र के दौरान 72,884.25 अंकों के दिन हाई पर पहुंचा था, वहीं निफ्टी 70 से ज्यादा अंकों की तेजी के साथ 22,593.20 अंकों पर ओपन हुआ था, जो कि कारोबारी सत्र के दौरान 22,651.10 अंकों पर आ गया। उसके बाद शुरू हुआ गिरावट का सिलसिला। सेंसेक्स अपने दिन पीक से 1,036.15 अंक नीचे आ गया और पिछले हफ्ते आखिरी कारोबारी दिन के मुकाबले में 624.23 अंक नीचे आकर 71,848.10 अंक पर आ गया. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी दिन के हाई से 298.75 अंकों की गिरावट के साथ 22,352.35 अंकों पर आ गया. जबकि पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन के मुकाबले में निफ्टी में 160 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखी गई।
इन कंपनियों पर दिखा असर
ट्रेड जानकारों के मुताबिक सेंसेक्स पर टेक महिंद्रा के शेयरों में लगभग 4 फीसदी की गिरावट आई, जबकि आईटीसी, एसबीआई, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एलएंडटी, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में 3 फीसदी तक की गिरावट आई. इस ट्रेंड के विपरीत, एमएंडएम, बीईएल और ट्रेंट शेयरों में लगभग 1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. ब्रॉडर मार्केट्स ने बेहतर प्रदर्शन किया, निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांक 1 फीसदी तक बढ़ गए।
यह भी पढ़ें –रुस से तेल खरीदने वालों पर प्रतिबंध लगाने वाला अमेरिका अब खुद तेल खरीदेगा
यह भी देखें – जयपुर के जंगल में स्थित माँ कालक्या का रहस्यमयी और शांत मंदिर



