Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर 10 साल में हूती विद्रोहियों ने सबसे बड़ा हमला किया है। विद्रोहियों ने रियाद एयरपोर्ट पर मिसाइल दागी जिसमें भारतीय समेत 13 लोगों की मौत हुई है। यमन के हूती विद्रोहियों ने शनिवार रात सऊदी अरब में रियाद एयरपोर्ट पर हमला किया। हमले में 300 से ज्यादा घायल हुए। इसके बाद सऊदी सरकार ने रियाद एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल फ्लाइट्स का संचालन रोक दिया।
दूसरे दिन फिर हमला
अगले ही दिन रविवार को हूती विद्रोहियों ने घरेलू उड़ानों के लिए इस्तेमाल होने वाले टर्मिनल पर फिर से हमला कर दिया। इसमें एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई। 10 अक्टूबर को रियाद एयरपोर्ट पर हुआ हमला पिछले एक दशक में सऊदी अरब पर सबसे बड़ा हमला था। इससे पहले मई 2015 में एक सऊदी के कातिफ में एक शिया मस्जिद पर हमला हुआ था जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई थी। इसकी जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी।
इंटरनेशनल उड़ानें बंद, अब घरेलू ऊड़ान पर भी संकट
हूती विद्रोहियों के हमले के बाद रियाद एयरपोर्ट की इंटरनेशनल उड़ानें शनिवार से ही बंद हैं। विद्रोहियों ने एयरपोर्ट और सऊदी के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी दी है। रविवार को एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 और टर्मिनल-4 पर हमला हुआ। यहां से घरेलू उड़ानें संचालित होती हैं। एयरपोर्ट पर मौजूद एक यात्री के मुताबिक, रविवार रात करीब 8.30 बजे एक गोला रनवे पर गिरा। यह कई खड़े विमानों के पास गिरा, जिससे वहां आग लग गई। उस समय यात्री विमान रनवे पर पार्किंग की जगह की ओर बढ़ रहा था।
क्यों हो रहे हमले
हूतियों का कहना है कि वे यमन के गृहयुद्ध में सऊदी अरब की भूमिका के विरोध में हमले कर रहे हैं। हूतियों का कहना है कि सऊदी अरब के एयरपोर्ट को फिर निशाना बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें –पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लगाई, कराची में धारा 144 लागू
यह भी देखें -जयपुर के जंगल में स्थित माँ कालक्या का रहस्यमयी और शांत मंदिर



