KBP Times

बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या: ग्रामीणों ने लाठी-पत्थरों से किया हमला

Bhadana

Bhadana : राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना (68) की हत्या कर दी गई। पत्नी कमलेश ने बताया कि अतर सिंह रविवार शाम 6:30 बजे भौंड़ा गांव में अपने क्रेशर खनन लीज (प्लांट) पर पहुंचे थे। इसी दौरान 70 से 80 लोगों ने उन पर लाठी-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में अतर सिंह और उनके सहयोगी गगन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले वैर अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद अतर सिंह को जयपुर और गगन शर्मा को भरतपुर रेफर कर दिया गया। SMS थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया- अतर सिंह की SMS हॉस्पिटल में रात 11:30 बजे मौत हो गई। पूर्व विधायक पर हमले के बाद गांव में पुलिस बल तैनात है। घटना के बाद से गांव में कोई पुरुष नहीं है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए हैं। पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हरियाणा के फरीदाबाद के पाली गांव के रहने वाले थे। 2003 में वैर से भाजपा से विधायक बने थे।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शोक जताया

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अतरसिंह भड़ाना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। देवनानी ने कहा कि अतर सिंह भड़ाना का निधन दुःखद है। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। देवनानी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

पत्नी बोलीं- पुलिस को पता था, कार्रवाई नहीं की

पूर्व विधायक की पत्नी कमलेश का कहना है कि उनकी लीज का कनेक्शन काट दिया था और वाटर पंप भी खराब कर दिया था। लीज पर जाने वाले लोगों को भी वहां से भगा दिया जाता था। इस संबंध में पुलिस और प्रशासन को रोज सूचना दी जाती थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि रविवार शाम 6:30 से 7 बजे के बीच 70-80 लोगों ने मेरे पति और अन्य लोगों पर हमला किया। उन्होंने दावा किया कि अतर सिंह को गोली लगी थी। घटना के समय क्रेशर प्लांट पर करीब 20 से 25 कर्मचारी मौजूद थे।

चार साल से चल रहा था विवाद

थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया- करीब 4 साल पहले क्रेशर को लेकर ग्रामीणों और संचालक के बीच झगड़ा और मारपीट हुई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि अतर सिंह ने चारागाह भूमि पर अतिक्रमण कर लिया था। साथ ही अवैध खनन कर रहे थे। लीज के रास्ते पर भी विवाद चल रहा है। लगभग दो साल से ग्रामीण बीच-बीच में धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

पिछले एक साल से क्रेशर बंद था। अतर सिंह क्रेशर को चालू करवाने का प्रयास कर रहे थे। इसीलिए रविवार को भी अतर सिंह क्रेशर पर पहुंचे थे। इसके बाद ग्रामीणों से विवाद हो गया। धरना दे रहे ग्रामीणों ने अतर सिंह पर हमला कर दिया।

सचिन पायलट बोले-दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा- खनन विवाद के चलते पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना जी की लाठी-पत्थरों से हमला कर हत्या किए जाने की खबर बेहद चिंताजनक है। यह घटना प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती है। इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

परिजन बोले-पुलिस और प्रशासन ने सहयोग नहीं किया

बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना का एसएमएस हॉस्पिटल में पोस्टमॉटर्म किया जा रहा है। भड़ाना के छोटे भाई की पत्नी ने पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगाया है कि समय रहते किसी की भी मदद नहीं मिली।

भड़ाना का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में होगा

अतर सिंह भड़ाना का अंतिम संस्कार फरीदाबाद स्थित पाली गांव में होगा। उनकी पत्नी जयपुर के सर्किट हाउस स्थित कमरा नंबर 108 में मौजूद हैं। बेटा अर्जुन सिंह जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल की मॉच्युरी में हैं।

पूर्व विधायक के भाई की पत्नी ने कहा- पुलिस-प्रशासन से कोई मदद नहीं मिली

पूर्व विधायक अतर सिंह के छोटे भाई की पत्नी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि इस विवाद की उन्हें जानकारी नहीं है। भाई साहब ने गांव के हर मसले को सुलझाने की कोशिश की । उन्होंने एनवायरनमेंट के लिए बहुत काम किया। हमने कभी नहीं सोचा था कि जो व्यक्ति बहन-बेटियों के लिए और पर्यावरण के लिए इतना काम करता था , उसके साथ ऐसा होगा। पुलिस भी समय पर नहीं पहुंची और प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिली।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

2

2