KBP Times

रुस से तेल खरीदने वालों पर प्रतिबंध लगाने वाला अमेरिका अब खुद तेल खरीदेगा

America Purchase Russia Oil

Purchase Oil from Russia : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प समय के साथ बदल जाते हैं, सभी परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने के लिए अपने ही लिए फैसले उलट देते हैं। ताजा मामला रुस से तेल खरीदने को लेकर है। अमेरिका ने रुस से तेल खरीदने वाले देशों पर इसलिए पांबदी लगा दी थी कि रुस तेल बेचकर यूक्रेन पर हमला कर रहा है। भारत और चीन पर प्रतिबंध लगाने के पीछे भी अमेरिका ने यही तर्क दिया था। अब परिस्थिती बदली, ईरान के युद्व करते अमेरिका के पास तेल घट गया है और होर्मूज स्ट्रेट पर ईरान का कब्जा है ऐसे में अमेरिका ने फैसला लिया है कि वो खुद रुस से लेत खरीदेगा।

रूसी डीजल खरीदने पर लगी रोक हटा दी

बता दें कि अमेरिका ने रूसी डीजल खरीदने पर लगी रोक 7 अप्रैल 2027 तक हटा दी है। अब अमेरिका रूस से डीजल खरीद सकेगा। रूस ने 2022 में यूक्रेन पर हमला किया था। इसके बाद अमेरिका ने रूसी तेल पर प्रतिबंध लगा दिए थे। यह फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब ईरान जंग के बाद अमेरिका में डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं। फिलहाल वहां डीजल करीब 6.28 डॉलर प्रति गैलन बिक रहा है, जबकि जंग से पहले इसकी कीमत करीब 3.70 डॉलर थी। अमेरिका में 3 नवंबर को मिडटर्म चुनाव होने हैं। ऐसे में ईंधन की बढ़ती कीमतें ट्रम्प प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई हैं। कीमतें कम करने के लिए ट्रम्प तेल और डीजल की सप्लाई बढ़ाने जैसे कदम उठा रहे हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने जताई नाराजगी

हालांकि, इस फैसले पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इससे रूस को पैसा मिलेगा, जिसका इस्तेमाल वह यूक्रेन के खिलाफ करेगा। खास बात यह है कि सितंबर में ही ट्रम्प ने ऐसे कानून पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत रूस से तेल खरीदने वाले भारत और चीन जैसे देशों पर 100ः तक टैरिफ लगाया जा सकता है।

 रूस तुरंत 3 लाख टन डीजल भेजेगा

ट्रम्प ने बताया कि रूस तुरंत 3 लाख टन से ज्यादा डीजल भेजेगा। इसके बाद नवंबर में 5 लाख टन और फिर 10 लाख टन डीजल की आपूर्ति की जाएगी। ट्रम्प के मुताबिक, अगर सबकुछ ठीक रहा तो आगे चलकर 30 लाख टन डीजल भी भेजा जा सकता है।व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने पुतिन का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कम कीमतें, खासकर अमेरिकी किसानों, पशुपालकों और ट्रक चालकों के लिए, उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं।

डील से रूस को युद्ध लंबा खींचने में मदद मिलेगी

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस से डीजल खरीदने के समझौते की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इससे पुतिन की युद्ध लड़ने की ताकत बढ़ेगी और रूस ज्यादा आक्रामक हमले कर सकेगा। जेलेंस्की के मुताबिक, इस समझौते से रूस को युद्ध लंबा खींचने, ज्यादा लोगों की जान लेने और दुनिया को नुकसान पहुंचाने में मदद मिलेगी। जेलेंस्की का यह बयान ऐसे समय आया है, जब यूक्रेन के वार्ताकार रूस के साथ युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका के फ्लोरिडा में अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे।

एक्सपर्ट बोले- डील से कीमतों पर फर्क नहीं पड़ेगा

ईरान युद्ध के कारण दुनियाभर में तेल की कीमतें बढ़ी हैं। हालांकि, शुक्रवार को ट्रम्प के ऐलान के बाद डीजल की कीमतों में गिरावट आई। एनर्जी एक्सपर्ट क्लेटन सीगल ने कहा कि इस समझौते से कीमतों पर ज्यादा असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। लेकिन इससे रूस और पुतिन को बड़ा फायदा होगा। वहीं, एक और एक्सपर्ट माइकल लिंच ने इस समझौते की तुलना डूबते जहाज से की। उन्होंने कहा कि अमेरिका रूस से डीजल खरीदेगा, तो रूस के मौजूदा ग्राहक दूसरे देशों से डीजल खरीदने लगेंगे। इससे कीमतों में कोई कमी नहीं आनी वाली।

यह भी पढ़ें –सेंसेक्स 1100 अंक गिरा, निवेशक निकाल रहे पैसा; लगातार 9वें हफ्ते गिरावट

यह भी देखें – हस्तेड़ा गांव में विकास की खुली पोल! खाद-बीज के लिए भटकते किसान, गंदगी से ग्रामीण परेशान | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

Blast in pickup

भीलवाड़ा में विस्फोटक से भरी पिकअप में ब्लास्ट; ड्राइवर की मौत, धमाके से गाड़ी के परखच्चे उड़े

Navratri in Udaipur

उदयपुर में नवरात्र विशेष कार्यक्रम की धूम, नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रस्तुति ने मोहा मन

Share Market down today

शेयर मार्किट में आज सेंसेक्स 1000 अंक गिरा, निफ्टी में भी 300 अंक की गिरावट

attackers identified

टाइगर श्राफ के हमलावरों की हुई पहचान, अनिल पंडित ने ऑडियो मैसेज में फिर दी धमकी

Para Asian Games

Para Asian Games- भारत की मोना ने गोल्ड और अवनी ने सिल्वर जीता

threat to majistrate

दिल्ली में मजिस्ट्रेट को धमकी; CJP ने कहा “इससे आशुतोष और सौरव की जमानत से क्या संबंध?”

Bomb Information in flight

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना; फाइटर जेट की निगरानी में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Tiger Shroff attack

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कोटा पुलिस ने तीन संदिग्ध पकड़े

2

2