CJP Protest : कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया है। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर बुलाए गए पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम में घर से ही हिरासत में लिया गया। इसके अलावा 600 अन्य समर्थकों को भी राजधानी के अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। इससे पहले अलग-अलग इलाकों से सीजेपी समर्थक जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस इन्हें हिरासत में ले रही है। वाहनों को रोकने के लिए सड़कों पर कीलें लगाई गई हैं।
CJP की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह हिरासत में ली गईं
CJP ने अपनी लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें रत्ना वीडियो कॉल पर बातचीत में कहती हैं- सुबह मेरे घर पुलिस आई थी। पुलिसवालों ने कहा कि ऊपर से आदेश आया है। वे मुझे घर पर ही रहने के लिए कह रहे हैं, लेकिन मैं कार से नहीं उतरी हूं। उन्होंने मेरी कार को घेर रखा है। कार में हम सिर्फ तीन लड़कियां हैं।
दिल्ली में भारी सुरक्षा बल तैनात



