Protest in Delhi : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर के विरोध में विपक्ष ने दिल्ली में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन किया। विपक्ष की ओर से अपना प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है। दस अक्टूबर को सीजेपी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाली है। दिल्ली में लगातार प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने दो दिन तक दुकानें बंद किए जाने का निर्देश दिया है। आज शाम राहुल-प्रियंका गांधी और इंडिया ब्लॉक के सांसद राजघाट पहुंचे जहां सांसदों ने बापू को श्रद्धांजलि दी। राजघाट पर प्रदर्शन को देखते हुए भारी सुरक्षा व्यववस्था की गई थी।
दो दिनों से प्रदर्शन का एकसा पैटर्न
दिल्ली में पिछले दो दिनों से धरने का एक ही पैटर्न दिखा। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे विपक्षी सांसदों को लंच पर बुलाते हैं, सांसद खाना खाते हैं, फिर बसों में बैठकर निकल जाते हैं। फर्क इतना है कि बुधवार को मंजिल जंतर-मंतर थी और गुरुवार को राजघाट। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि वे गांधीजी से प्रार्थना करेंगे कि सरकार को सद्बुद्धि दे। वह लोगों का वोट देने का अधिकार न छीने। इससे एक दिन पहले विपक्ष ने संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकाला था।
दिल्ली में अगले 2 दिन शराब दुकानें बंद रखने का आदेश
दिल्ली सरकार ने आदेश जारी किया है कि मौजूदा हालात को देखते हुए दिल्ली में शराब की दुकानें 9-10 अक्टूबर को बंद रहेंगी।
बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस मुख्यालय के पास प्रदर्शन
दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मध्य दिल्ली के डीडीयू मार्ग स्थित कांग्रेस मुख्यालय के पास प्रदर्शन किया। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मियों के साथ “दुर्व्यवहार” करने का आरोप लगाया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आईटीओ चौराहे से कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी बुधवार को प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगा रहे थे।
बापू जीवित होते तो राहुल को सलाह देते
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, “इस समय आप राहुल गांधी और विपक्ष को राजघाट पर देख रहे हैं। अगर बापू जीवित होते तो कम से कम कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को कुछ समझदारी भरी सलाह तो देते।”
यह भी पढ़ें –कनाडाई लेखिका ऐन कार्सन को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार, ग्रीक-रोमन साहित्य को आधुनिक दुनिया से जोड़ा
यह भी देखें – जालसू में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले- विकास नहीं तो वोट नहीं!



