KBP Times

देश के चार राज्यों में छह सीटों पर मतदान खत्म, नंदीग्राम में सबसे अधिक वोटिंग

Voting close in states

Voting : देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 6 सीटों पर मंगलवार को मतदान शाम 6.00 बजे खत्म हो गया है। सबसे ज्यादा 81.79ः वोटिंग पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में दर्ज की गई। आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर को बंगाल के मुर्शिदाबाद में उनके पार्टी कार्यालय से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन पर चुनाव में अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उनके बेटे गुलाम नबी आजाद भी रेजीनगर से उम्मीदवार हैं। दूसरी तरफ मीडिया से बात करते हुए नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान ने आरोप लगाया है कि उनके पोलिंग एजेंट्स को जबरन उठा दिया गया था।

नतीजे नौ अक्टूबर को आएंगे

जिन सीटों पर वोटिंग हुई, उनमें पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टानचावडी विधानसभा सीट और असम की नगांव लोकसभा सीट शामिल हैं। सभी सीटों के नतीजे 9 अक्टूबर को आएंगे।

तमिलनाडु के धारापुरम में मतदान अधिकारी को हटाया गया

तमिलनाडु के धारापुरम विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को एक मतदान अधिकारी को ड्यूटी से हटा दिया गया। उस पर आरोप है कि उसने एक बुजुर्ग महिला मतदाता से ‘सीटी’ चुनाव चिह्न वाले उम्मीदवार को वोट देने के लिए कहा। इसके बाद मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। डीएमके और एआईएडीएमके समेत विपक्षी दलों के मतदान एजेंटों ने अधिकारी का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी सत्तारूढ़ दल के पक्ष में काम कर रहा था।
विरोध के बाद मतदान केंद्र पर कुछ घंटों के लिए मतदान प्रभावित रहा। बाद में संबंधित मतदान अधिकारी को वहां से हटाकर उसकी जगह दूसरे अधिकारी को तैनात किया गया

दूसरे बूथ पर हस्तक्षेप करना गलत

पश्चिम बंगाल में एजेयूपी चीफ और विधायक हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी पर शुभेंदु अधिकारी ने कहा-मुझे भी गिरफ्तार किया जा सकता है। वह बूथ से बाहर निकले और हस्तक्षेप किया। मैंने बूथ पर वोट डाला, इसके बाद मैं किराए के बूथ पर जाऊंगा और थोड़ा आराम करने के बाद कोलकाता चला जाऊंगा। अगर मैं किसी दूसरे बूथ पर जाता हूं, तो मुझे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यही नियम है।

जयपुर में JDA का बड़ा बुलडोजर एक्शन! न्यू सांगानेर रोड पर 24+ अवैध निर्माण ध्वस्त

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2